विद्युत जामवाल की जीवनी, पारिवर और बॉलीवुड सफलता(Biography of Vidyut Jammwal)

  • July 16, 2017
  • 1 min read
विद्युत जामवाल की जीवनी, पारिवर और बॉलीवुड सफलता(Biography of Vidyut Jammwal)

विद्युत जामवाल का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Vidyut Jamwal)

विद्युत जामवाल हिंदी फिल्मों के अभिनेता ही नहीं बल्कि बड़े मार्शल आर्ट आर्टिस्ट भी हैं,  फिल्म निर्माता भी हैं,  स्टंटमैन भी हैं और एक्शन कोरियोग्राफर  भी हैं। विद्युत जामवाल अपनी पहली फिल्म कमांडो से चर्चा में आए। वह मार्शल आर्ट की भारतीय कला कलारीपयट्टू  का  प्रतिदिन निरंतर अभ्यास करते हैं। विद्युत जामवाल अब तक हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि तेलुगू  और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। विद्युत जामवाल मुंबई आए तो थे मार्शल आर्ट सिखाने के लिए परंतु जब उनको यह पता चला कि निशिकांत एक फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे हैं तो वह भी वहां पर गए और ऑडिशन दिया। उनका उस ऑडिशन के लिए सिलेक्शन भी हो गया। यह फिल्म एक तमिल फिल्म काखा काखा की हिंदी रीमेक फिल्म  थी।  विद्युत जामवाल ने  मार्शल आर्ट का एक कोर्स भी शुरू किया है जिसमें वह लड़कियों और महिलाओं को स्वयं की आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण देते हैं।

Also Read  जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और गायकी(Biography of Jubin Nautiyal)

 विद्युत जामवाल का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Biography of Vidyut Jamwal and his family background)

 विद्युत जामवाल का जन्म 10 दिसंबर 1980 को कानपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ। विद्युत जामवाल के पिता का नाम देव सिंह जामवाल सेना में अधिकारी थे। विद्युत जामवाल के बचपन में ही उनके पिता का देहांत हो गया था। उनकी माता विमला जामवाल अपने समय में मिस जम्मू कश्मीर भी रह चुकी है। विद्युत जामवाल मूल रूप से जम्मू कश्मीर से ही संबंध रखते हैं परंतु उनके पिता क्योंकि भारतीय सेना में  अपनी सेवाएं प्रदान करते थे जिसके चलते  देश में कहीं भी उनकी पोस्टिंग हो जाया करती थी। इसी के चलते विद्युत जामवाल को भी भारत में कई जगह घूमने का अवसर प्रदान हुआ।

 विद्युत जामवाल की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Vidyut Jamwal) 

विद्युत जामवाल की प्रारंभिक शिक्षा  के बारे में तो कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना ज्ञात है कि 3 वर्ष की आयु में उनको पलक्कड़ आश्रम केरल में मार्शल आर्ट की एक भारतीय कला कलरीपायट्टु का प्रशिक्षण लेने के लिए छोड़ दिया गया था। वह वहीं पर 13 सालों तक मार्शल आर्ट सीखते रहे और इसी के चलते उनको लगभग 30 देशों में मार्शल आर्ट का भारतीय प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान हुआ। विद्युत जामवाल ने आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई हिमाचल प्रदेश से भी शिक्षा प्राप्त की।  उन्होंने मार्शल आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की।

Also Read  पीयूष मिश्रा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Piyush Mishra)

 विद्युत जामवाल की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Vidyut Jamwal)

विद्युत जामवाल का वास्तविक नाम विद्युत देव सिंह जामवाल
 विद्युत जामवाल का उपनामसींगू 
विद्युत जामवाल का जन्मदिन 10 दिसंबर 1980
 विद्युत जामवाल की आयु41 वर्ष
 विद्युत जामवाल का जन्म स्थान कानपुर उत्तर प्रदेश भारत
विद्युत जामवाल का मूल निवास स्थान जम्मू कश्मीर भारत
विद्युत जामवाल की राष्ट्रीयता भारतीय
विद्युत जामवाल की शैक्षणिक योग्यता मार्शल आर्ट में डिग्री
विद्युत जामवाल के स्कूल का नाम पलक्कड़ आश्रम केरल और आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई हिमाचल प्रदेश
विद्युत जामवाल की कॉलेज का नामज्ञात नहीं 
विद्युत जामवाल का व्यवसाय अभिनेता,  मार्शल आर्ट आर्टिस्ट,  मॉडल
विद्युत जामवाल की प्रति फिल्म आए 1 – 2 करोड़ रुपए
विद्युत जामवाल की कुल संपत्ति ₹43 करोड़ रुपए
 विद्युत जामवाल की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 
विद्युत जामवाल की सगाई 1 सितंबर 2021
विद्युत जामवाल का धर्म हिंदू 

विद्युत जामवाल की शारीरिक संरचना(Vidyut Jammwal’s Body Structure)

विद्युत जामवाल की लंबाई 5 फीट 11 इंच
 विद्युत जामवाल का वजन 80 किलोग्राम
 विद्युत जामवाल का शारीरिक माप  छाती 45 इंच, कमर 32 इंच,  बायसेप्स  18 इंच
 विद्युत जामवाल की आंखों का रंग गहरा भूरा
 विद्युत जामवाल के बालों का रंग  काला

 विद्युत जामवाल का परिवार (Vidyut Jamwal’s family)

विद्युत जामवाल के पिता का नामदेव सिंह जामवाल
 विद्युत जामवाल की माता का नाम  विमला जामवाल
 विद्युत जामवाल की बहन का नाम ज्ञात नहीं 

विद्युत जामवाल का मॉडलिंग में पदार्पण (Vidyut Jammwal’s modeling debut)

मूल रूप से जम्मू कश्मीर का होने के कारण विद्युत जामवाल की लुक सुंदर है और जब उन्होंने अपनी फिजिकल फिटनेस पर मेहनत की तो इससे उनकी सुंदरता और उभर कर सामने  आई।   मार्शल आर्ट्स का प्रचार और प्रसार करते हुए विद्युत जामवाल ने  विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह सुर्खियों का हिस्सा बन गए। धीरे धीरे उनको सबने मॉडलिंग करने का परामर्श भी दिया।वर्ष 1996 तक दिल्ली में मॉडलिंग का काम किया। वर्ष 2000 में उन्होंने ग्लैडरैग्स की मैगजीन के लिए मैन एंड मेगा मॉडल कांटेक्ट में हिस्सा।  

Also Read  सोनू सूद का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Sonu Sood)

विद्युत जामवाल का अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण (Vidyut Jamwal’s debut in the field of acting)

जब वह मुंबई मार्शल आर्ट सिखाने के लिए आए उस समय उनको यह पता चला कि निशिकांत कामथ फाॅर्स फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे हैं। निशिकांत को इस फिल्म में जिस प्रकार के लिए जैसे व्यक्ति की तलाश थी विद्युत जामवाल हर प्रकार से उस किरदार के लिए फिट  थे तो जब वह ऑडिशन के लिए गए तुरंत उनका सिलेक्शन हो गया। जिससे वर्ष 2003 में विद्युत जामवाल ने फोर्स फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार जॉन अब्राहम थे। फिल्म सुपरहिट और इस फिल्म में विद्युत जामवाल के काम को भी खूब  सराहा गया। खासतौर से उनके स्टंट्स को। यह फिल्म एक तमिल फिल्म काखा काखा की रीमेक फिल्म थी।

इस फिल्म में काम करने के बाद उनको दक्षिण भारतीय फिल्मों से कई प्रस्ताव आए और कुछ फिल्मों में विद्युत जामवाल ने काम भी किया परंतु उनके कैरियर का टर्निंग प्वाइंट वह साल था जब वर्ष 2013 में उनकी कमांडो फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म को बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2013 में ही फंतासिया फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया गया। इनके प्रशंसकों द्वारा इन्हें भारतीय ब्रूस ली और टोनी जा के नाम से भी पुकारा जाने लगा। वर्ष 2014 में यह बुलेट राजा फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नजर आए। यह फिल्म भी हिट रही और इस फिल्म में भी उनके काम को खूब सराहा गया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार सैफ अली खान और जिम्मी शेरगिल थे।

कमांडो फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2017 में इसका दूसरा भाग कमांडो 2 और 2019 में कमांडो 3 भी प्रसारित हुआ। इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। 

विद्युत जामवाल की फिल्मों की सूची (Vidyut Jammwal movies list)

फिल्म का नाम वर्षफिल्म इंडस्ट्रीभाषा 
शक्ति 2011 तेलुगू
 फोर्स 2011 हिंदी
ऊसरवेल्ली 2011 तेलुगू
 बिल्ला 2  2012 तमिल
थुप्पक्की  2012 तमिल
 बुलेट राजा 2013 हिंदी
 कमांडो 2013 हिंदी
 अनजान 2014 तमिल
 बादशाहो 2017 हिंदी
 कमांडो 2 2017 हिंदी
 जंगली 2019 हिंदी
 कमांडो 3 2019 हिंदी
 यारा 2020 हिंदी (ZEE 5 Films)
खुदा हाफिज 2020 हॉटस्टार फिल्म
 द पावर 2021 ZeePlex फिल्म
सनक 2021 Disney+ फिल्म 

विद्युत जामवाल की  आगामी फ़िल्में (Vidyut Jamwal upcoming movies)

शेर सिंह राणा 

आई बी 71 

खुदा हाफ़िज़ चैप्टर 2 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!