जेनेलिया डिसूजा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और फिल्‍मी सफर (Biography of Genelia D’Souza)

  • July 16, 2017
  • 1 min read
जेनेलिया डिसूजा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और फिल्‍मी सफर (Biography of Genelia D’Souza)

जेनेलिया डिसूजा का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Genelia D’Souza)

 जेनेलिया डिसूजा भारतीय अभिनेत्री  और मॉडल है। जरा इला डिसूजा 15 वर्ष की आयु से ही विज्ञापन की दुनिया में काम कर रही हैं। वह तमिल,  तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बहुत सफल रही। इन्होंने वर्ष 2003 में अपने अभिनय का सफर शुरू किया। तब से लेकर अब तक रहे लगभग 38 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने एक साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत  की और आज वह दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  जेनेलिया डिसूजा की दो बेटे हैं। जेनेलिया डिसूजा के साथ एक विवाद तब जुड़ा जब वह वर्ष 2011 में फिल्म “फोर्स” की जॉन अब्राहम के साथ शूटिंग कर रही थी तो किसी ने चुपके से उनका एक फोटो साथ में क्लिक कर लिया और उसे कैप्शन के साथ वायरल कर दिया कि जेनेलिया डिसूजा ने जॉन अब्राहम के साथ शादी कर ली है परंतु यह सिर्फ अफवाह थी।

Also Read  आसिफ शेख की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Aasif Sheikh Biography)

जेनेलिया डिसूजा का जीवन परिचय और उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि (Genelia D’Souza’s biography and her family background)

 जेनेलिया डिसूजा का जन्म 5 अगस्त 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। वह मंगलोरियन कैथोलिक समुदाय से संबंध रखती है। जेनेलिया डिसूजा का  पालन पोषण बांद्रा मुंबई में हुआ।  इनके पिता नील डिसूजा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में एक सीनियर ऑफिसर के पद पर थे। की माता जीनेट डिसूजा  एक फरमा मल्टीनैशनल कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थी परंतु वर्ष 2004 में जेनेलिया डिसूजा का कैरियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। इनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम निजेल डिसूज़ा हैऔर वह मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में काम करते हैं।

 जेनेलिया डिसूजा की शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification of Genelia D’Souza)

जेनेलिया डिसूजा की प्रारंभिक शिक्षा एपोस्टोलिक कार्मल हाई स्कूल बांद्रा से हुई और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज बांद्रा में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने मैनेजमेंट में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपनी पढ़ाई उस समय पूरी की जब वर्ष 2003 में वह  अपने करियर की पहली फिल्म तुझे मेरी कसम की शूटिंग कर रही थी। उस समय उनको यह लगता था कि मल्टीनेशनल कंपनी में काम करना उनके लिए बेहतर है। कॉलेज के दिनों से ही वह  खेल प्रतियोगिताओं और पढ़ाई दोनों में ही अच्छी थी।  वह अपने कॉलेज के दिनों में राज्य स्तर की एथलीट, स्प्रिंटर और राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं।

Also Read  राधिका आप्टे की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Radhika Apte)

जेनेलिया डिसूजा का विज्ञापन की दुनिया में पदार्पण (Genelia D’Souza’s debut in the world of advertising)

जेनेलिया डिसूजा जब मात्र 15 वर्ष की थी तभी उन्होंने अपने मॉडलिंग के करियर का पहला विज्ञापन अमिताभ बच्चन के साथ  पार्कर पेन के लिए किया था। जिस समय जेनेलिया डिसूजा ने पारकर पेन के विज्ञापन के लिए शूट किया उसके 2 दिन बाद ही उनकी परीक्षा थी। जिस वजह से उन्होंने यह विज्ञापन करने के लिए मना कर दिया था परंतु विज्ञापन के डायरेक्टर ने  जेनेलिया डिसूजा  से आग्रह किया  कि वह इस विज्ञापन  को करें और  साथ ही साथ डायरेक्टर ने उनको इसे जारी रखने का परामर्श भी दिया। इसके पश्चात जेनेलिया डिसूजा नहीं फेयर एंड लवली क्रीम और  वर्ष 2003 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए कृष्णमाचारी श्रीकांत के साथ विज्ञापन में नजर आई।

जेनेलिया डिसूजा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Genelia D’Souza)

वास्तविक नाम जेनेलिया डिसूजा
 जेनेलिया डिसूजा का उपनाम बबली,  चीनू, गीनू 
जेनेलिया डिसूजा का जन्मदिन 5 अगस्त 1987
 जेनेलिया डिसूजा की आयु34 वर्ष
 जेनेलिया डिसूजा का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 जेनेलिया डिसूजा का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 जेनेलिया डिसूजा  के घर का पता 602,  पूरा बिल्डिंग,  पोचखानवाला रोड, वर्ली मुंबई
 जेनेलिया डिसूजा की राष्ट्रीयता भारतीय
 जेनेलिया डिसूजा का धर्म ईसाई
जेनेलिया डिसूजा की शैक्षणिक योग्यतामैनेजमेंट स्टडीज में स्नातक
 जेनेलिया डिसूजा के स्कूल का नाम एपोस्टोलिक कार्मल हाई स्कूल बांद्रा मुंबई
 जेनेलिया डिसूजा की कॉलेज का नाम सेंट एंड्रयूज कॉलेज बांद्रा मुंबई
जेनेलिया डिसूजा का व्यवसाय मॉडल और अभिनेत्री
 जेनेलिया डिसूजा की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 जेनेलिया डिसूजा की वैवाहिक तिथि3 फरवरी 2012
 जेनेलिया डिसूजा की प्रति फिल्म आय 1 से 2 करोड़ रूपए 
जेनेलिया डिसूजा की कुल संपत्ति ₹42 करोड़ रूपए 

जेनेलिया डिसूजा की शारीरिक संरचना (Genelia D’Souza’s body composition)

जेनेलिया डिसूजा की लंबाई 5 फुट 6 इंच
 जेनेलिया डिसूजा का वजन 55 किलोग्राम
 जेनेलिया डिसूजा का शारीरिक माप अप्पर 34 इंच,  कमर 28 इंच,  लोअर 36 इंच
जेनेलिया डिसूजा की आंखों का रंग काला
 जेनेलिया डिसूजा के बालों का रंग काला

 जेनेलिया डिसूजा का परिवार (Genelia D’Souza’s family)

जेनेलिया डिसूजा के पिता का नाम नील डिसूजा
 जेनेलिया डिसूजा  की माता का नामजीनेट डिसूजा
 जेनेलिया डिसूजा के भाई का नामनिजेल  डिसूजा
 जेनेलिया डिसूजा के पति का नाम रितेश देशमुख
 जेनेलिया डिसूजा के बच्चों का नामरियान( बेटा)  और  राहिल ( बेटा)
 जेनेलिया डिसूजा के ससुर पिता का नामविलासराव देशमुख
 जेनेलिया डिसूजा की सास का नामवैशाली देशमुख

जेनेलिया डिसूजा का अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण (Genelia D’Souza’s acting debut)

जेनेलिया डिसूजा ने वर्ष 2003 में आई फिल्म तुझे मेरी कसम से हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया। पहले उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था क्योंकि उनका अभिनय के क्षेत्र में आने का कोई इरादा नहीं था परंतु जब उन्होंने इसके तेलुगू वर्जन को देखा तो  जेनेलिया डिसूजा यह फिल्म करने के लिए मान गई। उसी साल उन्होंने अपनी दूसरी फिल्म बॉयज में भी काम किया और मिला यह एक तमिल फिल्म थी। फिल्म निर्माता और डायरेक्टर ने  इनको 300 लड़कियों के ऑडिशन में से चुना था। जेनेलिया डिसूजा के करियर की सबसे पहली  फिल्मों तुझे मेरी कसम,  बॉयज,  सत्यम में काम को तो सराहा गया परंतु यह फिल्में एवरेज स्तर पर ही रही। वर्ष 2004 में आई जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की फिल्म मस्ती से उनको एक नई पहचान मिली। यह फिल्म भी सुपरहिट रही और इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा के अभिनय को भी खूब सराहा गया। बल्कि क्रिटिक्स का यह मानना था कि उस पर में तीन अभिनेत्रियां थी और तीनों में सबसे अच्छा काम जेनेलिया डिसूजा का था।

Also Read  ऋतिक रोशन का जीवन परिचय, पारिवारिक और बॉलीवुड में सफलता(Biography of Hrithik)

 जेनेलिया डिसूजा की फिल्मों की सूची (Genelia D’souza movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
तुझे मेरी कसम 2003 बॉयज ( तमिल) 2003
 सत्यम ( तेलुगू) 2003 मस्ती 2004
 सांबा ( तेलुगू) 2004 साई ( तेलुगू) 2004
ना अल्लूडू ( तेलुगू) 2005 सांची ( तमिल) 2005
 सुभाष चंद्र बोस ( तेलुगू)2005हैप्पी (तेलुगु)2006
 राम (तेलुगु) 2006बोमरिल्लू (तेलुगु) 2006
 चेन्नई कधल ( तमिल)2006 धी (तेलुगु) 2007
 मिस्टर मेधावी(तेलुगु) 2008 सत्य इन लव (कन्नड़ ) 2008
मेरे बाप पहले आप 2008 रेडी (तेलुगु) 2008
 जाने तू या जाने ना 2008 किंग (तेलुगु) 2008
 ससीरेखा परिणयम (तेलुगु) 2009 लाइफ पार्टनर 2009
 कथा (तेलुगु) 2009 चांस पे डांस 2010
 ऑरेंज (तेलुगु) 2010 उरूमी (मलयालम) 2011
 फोर्स 2011 तेरे नाल लव हो गया 2012
 जय हो 2014 लाई भारी (मराठी ) 2014
 फोर्स 2 2016 मौली (मराठी) 2018
 इट्स माय लाइफ 2020
About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!