सुनील ग्रोवर की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Sunil Grover)

  • July 29, 2017
  • 2 min read
सुनील ग्रोवर की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Sunil Grover)
Contents hide

सुनील ग्रोवर का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Sunil Grover)

सुनील ग्रोवर टेलिविजन धारावाहिक और हिंदी फिल्मों में अपने उत्कृष्ट हास्य अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह अभिनय के क्षेत्र में बहुत समय से काम करते आ रहे हैं। इन्होंने जसपाल भट्टी के साथ एक कॉमेडियन के तौर पर काम करना शुरू किया था परंतु उनको मुख्य पहचान कलर्स टीवी पर आने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल धारावाहिक से मिली। इस धारावाहिक में वह अपने डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार के तौर पर जाने जाते हैं। बीच में कुछ समय के लिए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच में कुछ  तनाव आया। जिसके कारण सुनील ग्रोवर ने  उनके साथ काम करना बंद कर दिया परंतु सुनील ग्रोवर की लोकप्रियता को देखते हुए कपिल शर्मा को उन्हें वापस लाना पड़ा। 

Also Read  फराह खान का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Farah Khan)

सुनील ग्रोवर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Sunil Grover’s birthday and his family background)

सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को हरियाणा राज्य के जिला सिरसा के शहर मंडी डाबवाली के एक हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम जे एन ग्रोवर है। पृष्ठभूमि के आधार पर यह पंजाबी परिवार से संबंध रखते हैं। 

सुनील ग्रोवर की  शिक्षा (Sunil Grover’s Education)

सुनील ग्रोवर की प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा  के आर्य विद्या मंदिर नामक स्कूल से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने गुरु नानक कॉलेज में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने पंजाब  विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में अभिनय का कोर्स करने के लिए दाखिला ले लिया और वही से थिएटर में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

 सुनील ग्रोवर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Sunil Grover)

वास्तविक नाम सुनील ग्रोवर
 सुनील ग्रोवर का उपनाम सूद 
 सुनील ग्रोवर के चर्चित किरदार गुत्थी और डॉक्टर मशूर गुलाटी
 सुनील ग्रोवर का जन्मदिन 3 अगस्त 1977 
सुनील ग्रोवर की आयु 44 वर्ष
 सुनील ग्रोवर का जन्म स्थान मंडी डाबवाली हरियाणा  भारत
 सुनील ग्रोवर का मूल निवास स्थानसिरसा हरियाणा भारत
 सुनील ग्रोवर की राष्ट्रीयता भारतीय
 सुनील ग्रोवर का धर्म हिंदू
 सुनील ग्रोवर की शैक्षणिक योग्यताकॉमर्स में स्नातक   थिएटर में स्नातकोत्तर
 सुनील ग्रोवर के स्कूल का नाम आर्य विद्या मंदिर मंडी डाबवाली सिरसा हरियाणा
 सुनील ग्रोवर के कॉलेज का नाम गुरु नानक कॉलेज हरियाणा    पंजाब  विश्वविद्यालय चंडीगढ़
 सुनील ग्रोवर का व्यवसाय अभिनेता,  हास्य कलाकार और स्टेज परफॉर्मर
 सुनील ग्रोवर की प्रतिमाह आय30  लाख रुपए
सुनील ग्रोवर की प्रति एपिसोड आय  5 से 6 लाख रूपए 
 सुनील ग्रोवर की कुल संपत्ति 21 करोड़ रूपए 
 सुनील ग्रोवर के वैवाहिक स्थिति विवाहित

सुनील ग्रोवर की शारीरिक संरचना (Body structure of Sunil Grover)

सुनील ग्रोवर की लंबाई5 फुट 9 इंच
 सुनील ग्रोवर का वजन 64 किलोग्राम
 सुनील ग्रोवर का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 31 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
 सुनील ग्रोवर की आंखों का रंग काला
 सुनील ग्रोवर के बालों का रंग काला

 सुनील ग्रोवर का परिवार (Sunil Grover’s family)

सुनील ग्रोवर के पिता का नाम जे  एन ग्रोवर
 सुनील ग्रोवर की माता का नाम ज्ञात नहीं
 सुनील ग्रोवर के भाई  बहन का नाम ज्ञात नहीं
 सुनील ग्रोवर की पत्नी का नाम आरती
 सुनील ग्रोवर के बेटे का नाम मोहन

सुनील ग्रोवर का प्रारंभिक जीवन(Sunil Grover’s Early Life)

सुनील ग्रोवर ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो मिर्ची पर आने वाले एक कार्यक्रम हंसी के फव्वारे में बतौर रेडियो जॉकी की थी। उनका यह कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय  हुआ। जिसके बाद उन्होंने एंकरिंग और कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर बनाने का विचार किया।

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

सुनील ग्रोवर का अभिनय  के क्षेत्र में पदार्पण (Sunil Grover’s acting debut)

सुनील ग्रोवर ने कॉलेज के दिनों से ही स्वर्गीय जसपाल भट्टी के साथ  काम करना शुरू कर दिया था। जसपाल भट्टी के साथ वह काफी समय तक जुड़े रहे। उसके पश्चात उन्होंने सब टीवी पर आने वाले भारत के प्रथम साइलेंट कॉमेडी शो  गुटर गू में बतौर मुख्य अभिनेता काम किया था परंतु  इस धारावाहिक में इन्होंने प्रारंभिक 26 एपिसोड ही किए थे।

स्टेज परफॉर्म  के दौरान यह अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करने के लिए भी बहुत लोकप्रिय हुए। उन्होंने टेलीविजन  के कई चैनल्स के साथ  सामंजस्य बनाए रखा और काम करते रहे।  सुनील ग्रोवर ने फुल टेंशन,  प्रोफेसर मनी प्लांट,   लो कर लो बात,  क्या आप पांचवी फेल चंपू है,  कौन बनेगा चंपू,  चला लल्लन हीरो बनने, गुटर गू,  कॉमेडी सर्कस,  इंडियन आईडल  सीजन 9,  सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट,   कानपुर वाले खुराना जैसे धारावाहिकों में  अतुलनीय काम किया।

Also Read  ऋषि का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफ़र(Biography of Rishi)

जो शोहरत सुनील ग्रोवर को वर्ष 2016 में कपिल शर्मा के साथ द कपिल शर्मा शो करने के बाद मिली, वह उससे पहले नहीं मिल पाई थी। द कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और  डॉक्टर मशूर गुलाटी  का किरदार निभाया। अपनी सैलरी बढ़ाने की बात को लेकर सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा दोनों में बहस हो गई जिसके बाद सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में काम करने से इंकार कर दिया। वर्ष 2017 में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का एक फ्लाइट के दौरान झगड़ा भी हो गया जब वह ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे।

 सुनील ग्रोवर का फिल्मों में पदार्पण (Sunil Grover’s debut in films)

वर्ष 1998 में सुनील ग्रोवर ने एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म प्यार तो होना ही था से बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री अजय देवगन और काजोल थी। वर्ष 1999 में इन्होंने पंजाबी  कॉमेडी फिल्म माहौल ठीक है में भी  काम किया। वर्ष 2002 में आई द लीजेंड ऑफ भगत सिंह हिंदी बायोग्राफिकल फिल्म में इन्होंने जयदेव कपूर का किरदार निभाया।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की। वर्ष 2004 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ बतौर कॉलेज स्टूडेंट मैं हूं ना फिल्म में भी काम किया। वर्ष 2008 में आई आमिर खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म गजनी में सुनील ग्रोवर ने संपत का किरदार निभाया। इस किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 2019 में उन्होंने सलमान खान के साथ भारत फिल्म में विलायती खान का किरदार निभाया। यह फिल्म भी सुपरहिट रही।

 सुनील ग्रोवर की फिल्मों की सूची (Sunil Grover movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 प्यार तो होना ही था 1998 द लीजेंड ऑफ भगत सिंह 2002
 मैं हूं ना 2004 इंसान 2005
 फैमिली:  टाइस ऑफ ब्लड 2006 गजनी 2008
देव डी  2009 मुंबई कटिंग 2011
 जिला गाजियाबाद 2013 हिरोपंती 2014
 गब्बर इस बैक 2015 वैशाखी लिस्ट 2016
 बागी 2016 कॉफी विद डी 2017
 पटाखा  2018 भारत 2019

 सुनील ग्रोवर के  टेलीविजन धारावाहिक (Sunil Grover’s television serials)

फुल टेंशन प्रोफेसर मनी प्लांट
Ssshhhh…Koi Haiलो कर लो बात
 क्या आप पांचवी फेल चंपू है कौन बनेगा चंपू
 चला लल्लन हीरो बनने गुटर गू
 कॉमेडी सर्कस कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
 मेड इन इंडिया द कपिल शर्मा शो
 इंडियन आईडल 9 सबसे बड़ा कलाकार
 सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट सुपर नाइट विद पैडमैन
 दस का दमजिओ धन धना धन
 कानपुर वाले खुराना बिग बॉस सीजन 13
 गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान

  सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज (Sunil Grover web series)

वर्ष वेब सीरीज का नाम रोल प्लेटफार्म
 2021 तांडव  गुरपाल चौहान अमेज़न प्राइम वीडियो
 2021 सनफ्लावर सोनू सिंह zee5

 सुनील ग्रोवर की कुल संपत्ति

 21 करोड़ रुपए

 सुनील ग्रोवर के  लोकप्रिय किरदार

 गुत्थी और डॉक्टर मशूर गुलाटी

 सुनील ग्रोवर की प्रति एपिसोड आय 

 5 से 6 लाख रूपए 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!