जया बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Jaya Bachchan)

  • August 3, 2017
  • 2 min read
जया बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Jaya Bachchan)
Contents hide

जया बच्चन का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Jaya Bachchan)

जया बच्चन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुके हैं। जया बच्चन हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली फिल्मों में भी बहुत बेहतरीन काम किया है। वर्ष 1963 से लेकर अब तक लगभग 50 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उनको कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। वर्ष 2004 में वह समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश का चुनाव जीतकर सांसद बनी। जया बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं।

जया बच्चन का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Jaya Bachchan’s birthday and her family background)

जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश जबलपुर में हुआ। इनके पिता तरुण कुमार भादुरी एक जर्नलिस्ट,  कवि और लेखक हुआ करते थे। उनकी अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन से बहुत अच्छे जान पहचान थी। इनकी माता का नाम इंदिरा था और वह एक गृहणी थीं ।

Also Read  सुनील ग्रोवर की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Sunil Grover)

 जया बच्चन की  शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Jaya Bachchan)

जया बच्चन ने स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल भोपाल मध्य प्रदेश से प्राप्त की। शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे में दाखिला ले लिया। जहां से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में स्नातक की उपाधि गोल्ड मेडल के साथ प्राप्त की। जया बच्चन  ने एफटीआईआई तब अमिताभ बच्चन को पहली बार देखा था जब एक स्ट्रगलिंग एक्टर हुआ करते थे और जया बच्चन  उस समय तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कुछ पहचान बना चुकी थी।

जया बच्चन की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Jaya Bachchan)

वास्तविक नाम जया भादुरी
 जया बच्चन का उपनाम दीदीभाई
 जय बच्चन का जन्मदिन 9 अप्रैल 1948
 जया बच्चन की आयु  74 वर्ष
 जया बच्चन का जन्म स्थान जबलपुर मध्य प्रदेश भारत
जया बच्चन का मूल निवास स्थान कोलकाता पश्चिम बंगाल भारत
 जया बच्चन के घर का पता जलसा, B/2,  कपोल हाउसिंग सोसायटी,  वीएल मेहता रोड,  जुहू मुंबई महाराष्ट्र भारत
 जया बच्चन की राष्ट्रीयता  भारतीय
 जया बच्चन की शैक्षणिक योग्यता अभिनय के क्षेत्र में स्नातक
 जया बच्चन के स्कूल का नाम सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल भोपाल,  मध्य प्रदेश
 जया बच्चन के कॉलेज का नाम फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे
 जया बच्चन का धर्म हिंदू
 जय बच्चन की जाति बंगाली ब्राह्मण
 जया बच्चन की वैवाहिक स्थितिविवाहित
 जया बच्चन की वैवाहिक  तिथि 3 जून 1973
 जया बच्चन का व्यवसाय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ
 जया बच्चन की मासिक आय35 लाख रुपए
 जया बच्चन की कुल संपत्ति 225 करोड़ रुपए के लगभग

जया बच्चन  की शारीरिक संरचना (Body structure of Jaya Bachchan)

जया बच्चन की लंबाई 5 फुट 2 इंच
 जया बच्चन का वज़न  60 किलोग्राम
 जया बच्चन का शारीरिक मापअप्पर 38 इंच , कमर  34 इंच, लोअर 36 इंच 
 जया बच्चन की आंखों का रंगकाला
 जया बच्चन के बालों का रंग  सफेद और काला

 जया बच्चन का परिवार (Jaya Bachchan family)

जया बच्चन के पिता का नाम तरुण कुमार  भादुरी
 जया बच्चन की माता का नाम इंदिरा भादुरी
 जया बच्चन की बहनों का नाम रीटा वर्मा (दूसरी  बहन का नाम  ज्ञात नहीं)
जया बच्चन के पति का नाम अमिताभ बच्चन
 जया बच्चन के बेटे का नाम अभिषेक बच्चन
 जया बच्चन की बेटी का नाम  श्वेता बच्चन  नंदा
 जया बच्चन की बहू का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
 जया बच्चन की पोती का नाम आराध्या बच्चन

जया बच्चन का फिल्मों में पदार्पण (Jaya Bachchan’s debut in films)

जया बच्चन ने वर्ष 1963 में सत्यजीत रे की एक बंगाली फिल्म “महानगर” से 15 वर्ष की आयु में फिल्मों में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने अनिल चटर्जी और मधाबी मुखर्जी  के साथ काम किया। इस फिल्म के पश्चात उन्होंने  दो और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय किया। वर्ष 1971 में आई बंगाली रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म धनेई मेये  में उन्होंने उत्तम कुमार की साली का किरदार निभाया।  अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए और अभिनय की बारीकियों को सीखने के लिए सत्यजीत रे के साथ अभिनय के क्षेत्र में काम करने के पश्चात उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में दाखिला लिया।

Also Read  पीयूष मिश्रा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Piyush Mishra)

जया बच्चन का बॉलीवुड में पदार्पण (Jaya Bachchan’s Bollywood Debut)

वर्ष 1971 में जया बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म गुड्डी से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उन्होंने गुड्डी के किरदार को निभाया। यह फिल्म व्यवसायिक तौर पर सुपरहिट रही। इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 1972 में इन्होंने जवानी दिवानी और 1973 में अनामिका में बहुत अच्छा अभिनय किया। मुख्यता अनामिका में किए गए उनके अभिनय के लिए इनको खूब सराहा गया।

जया बच्चन ने गुलजार,  बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी के  निर्देशन में उपहार वर्ष 1971,  पिया का घर  वर्ष 1972,  परिचय वर्ष 1972,  कोशिश वर्ष 1972 और बावर्ची वर्ष 1972 में सुपरहिट  फिल्मों में काम किया।

Also Read  राकेश रोशन की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Biography of Rakesh Roshan)

वर्ष 1973 में  गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म कोशिश आई। जिसमें जया बच्चन और संजीव कुमार ने गूंगे और बहरे चरित्रों को निभाया। इस फिल्म में इस समस्या को उजागर किया गया कि दिव्यांग लोग कैसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपने कामों को करते हैं और कितनी मुश्किलों का सामना  करते हैं।

अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन ने वर्ष 1972 में आई फिल्म बंसी बिरजू में काम किया। इस समय तक जया बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कुछ पहचान बना चुकी थी परंतु अमिताभ बच्चन उस समय  स्ट्रगलिंग कर रहे थे। जब अधिकतर अभिनेत्रियां अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से मना कर दिया करती थी  तब सलीम जावेद के कहने पर  वर्ष 1973 में आई फिल्म जंजीर में जया बच्चन अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई। इस फिल्म के बाद जया बच्चन अमिताभ के साथ अभिमान,  चुपके चुपके,  मिली और शोले जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

 जया बच्चन की कुछ चुनिंदा फिल्में (Selected movies of Jaya Bachchan)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 गुड्डी 1971 उपहार 1971
 जवानी दीवानी 1972 बावर्ची 1972
 बंसी बिरजू 1972 पिया का घर 1972
 कोशिश 1972 शोर 1972
 गाय और गौरी 1973  अनामिका 1973
 जंजीर 1973 अभिमान 1973
 कोरा कागज 1974 शोले 1975
 मिली 1975 सिलसिला 1981
 हजार चौरासी की मां 1998 फ़िज़ा  2000
 कभी खुशी कभी गम 2001 कोई मेरे दिल से पूछे 2002
 कल हो ना हो 2003 लागा चुनरी में दाग 2007
 द्रोणा 2009 आपके लिए हम 2010
 की एंड का 2016

जया बच्चन के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Jaya Bachchan)

वर्ष 1992 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार

वर्ष 1994  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती अवार्ड 

वर्ष 1972  स्पेशल अवार्ड फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फिल्म उपहार 

वर्ष 1974  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म अभिमान

वर्ष 1975 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म कोरा कागज

वर्ष 1980  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म नौकर

वर्ष 2001  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म फिजा

वर्ष 2002  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म कभी खुशी कभी गम

वर्ष 2007  लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड फिल्मफेयर अवार्ड

वर्ष 2013  मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड

जया बच्चन का राजनीति में पदार्पण (Jaya Bachchan’s debut in politics)

वर्ष 2004 में जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद चुनी गई। वर्ष 2006 तक इन्होंने राज्यसभा में उत्तर प्रदेश  का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2018 में वह फिर से समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी को पश्चिम बंगाल के 2021 के चुनाव के दौरान समर्थन किया।

 जया बच्चन की कुल संपत्ति

 225 करोड़ रुपए के लगभग

 जय बच्चन का राजनीतिक पद

 राज्यसभा सांसद

 जय बच्चन की राजनीतिक पार्टी

 समाजवादी पार्टी

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!