अभिषेक बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Abhishek Bachchan)

  • August 3, 2017
  • 2 min read
अभिषेक बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Abhishek Bachchan)
Contents hide

अभिषेक बच्चन का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Abhishek Bachchan)

अभिषेक बच्चन  को कौन नहीं जानतायह बच्चन परिवार से संबंध रखते हैं। यह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के सुपुत्र हैं। अभिषेक बच्चन में अपने  पिता की झलक दिखाई देती है। यह वर्ष 2000 से अब तक लगभग 66 फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई किरदार निभाए हैं। हाल ही में इनकी फिल्म दसवीं  नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसमें उन्होंने गंगाराम चौधरी का किरदार निभाया है। अभिषेक बच्चन को उनके अभिनय के लिए अब तक कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन  उनकी पत्नी है। इनकी एक बेटी है  जिसका नाम आराध्या है।

 अभिषेक बच्चन का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Abhishek Bachchan’s birthday and his family background)

अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ।  यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री तथा  पति-पत्नी के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब जोड़ी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के सुपुत्र हैं। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम श्वेता बच्चन है। इनके दादा हरिवंश राय बच्चन  नई कविता साहित्य आंदोलन के प्रगतिशील कवि  और इलाहाबाद विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर के पद पर कार्य करते थे। जबकि इनकी दादी तेजी बच्चन एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। इनका वास्तविक उपनाम श्रीवास्तव है परंतु क्योंकि इनके दादा जी कविता में अपने नाम के साथ बच्चन लगाया करते थे, तभी से  बच्चन शब्द उनके परिवार के नाम के साथ जुड़ गया। पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर अभिषेक बच्चन  अपने पिता की ओर से अवध और पंजाब से संबंध रखते हैं जबकि माता की ओर से वह बंगाली है। इनके नाना तरुण कुमार भादुरी भी कवि और लेखक थे।

Also Read  नयनतारा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनका सफर

 अभिषेक बच्चन की शैक्षणिक योग्यता (Abhishek Bachchan’s Educational Qualification)

अभिषेक बच्चन  ने प्रारंभिक शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल से प्राप्त की। यहां से शिक्षक प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल मुंबई और मॉडर्न स्कूल वसंत विहार दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा को पूरा किया। इसके बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए  स्विजरलैंड चले गए।  जहां उन्होंने ऐगलन कॉलेज स्विट्जरलैंड में दाखिला ले लिया।  इसके पश्चात उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय में भी अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए दाखिला लिया परंतु पढ़ाई में मन ना लगने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया और बॉलीवुड में बतौर अभिनेता पदार्पण किया। 

अभिषेक बच्चन की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Abhishek Bachchan)

वास्तविक नाम अभिषेक बच्चन
 अभिषेक बच्चन का उपनाम जूनियर बच्चन,  जूनियर बी, अभी
 अभिषेक बच्चन का जन्मदिन 5 फरवरी 1976
 अभिषेक बच्चन की आयु  46 वर्ष
 अभिषेक बच्चन का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 अभिषेक बच्चन का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 अभिषेक बच्चन के घर का पता जलसा, B/2,  कपोल हाउसिंग सोसायटी,  वी एल मेहता रोड जूहू मुंबई
 अभिषेक बच्चन की राष्ट्रीयता भारतीय
 अभिषेक बच्चन का धर्म हिंदू
 अभिषेक बच्चन की जाति कायस्थ
 अभिषेक बच्चन का व्यवसाय अभिनेता और फिल्म निर्माता
 अभिषेक बच्चन की  प्रति फिल्म आय 10 करोड़ रूपए 
 अभिषेक बच्चन की मासिक आय 2.5 करोड़ रुपए
 अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति219 करोड रुपए
 अभिषेक बच्चन की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
अभिषेक बच्चन की वैवाहिक तिथि 20 अप्रैल 2007 

 अभिषेक बच्चन की शारीरिक संरचना (Body structure of Abhishek Bachchan)

अभिषेक बच्चन की लंबाई 6 फुट 2 इंच
 अभिषेक बच्चन का वजन  75 किलोग्राम
 अभिषेक बच्चन का शारीरिक माप छाती 40 इंच,  कमर 34 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
 अभिषेक बच्चन की आंखों का रंग गहरा भूरा
 अभिषेक बच्चन के बालों का रंग काला

 अभिषेक बच्चन का परिवार (Abhishek Bachchan’s family)

अभिषेक बच्चन के पिता का नाम अमिताभ बच्चन
 अभिषेक बच्चन की माता का नाम जया बच्चन 
अभिषेक बच्चन की बहन का नाम श्वेता  बच्चन  नंदा
 अभिषेक बच्चन की पत्नी का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
 अभिषेक बच्चन की बेटी का नाम आराध्या अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन की गर्लफ्रेंड के नाम (Names of Abhishek Bachchan girlfriend)

करिश्मा कपूर अभिनेत्री (गर्लफ्रेंड और पूर्व मंगेतर)
 रानी मुखर्जी अभिनेत्री
 दीपन्निता शर्मा मॉडल और अभिनेत्री

अभिषेक बच्चन का बॉलीवुड में पदार्पण (Abhishek Bachchan’s Bollywood debut)

अभिषेक बच्चन ने वर्ष 2000 में जे पी दत्ता की वॉर  ड्रामा फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में पदार्पण किया।  यह फिल्म अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान दोनों की ही पहली फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की और दोनों ही के अभिनय को इस फिल्म में खूब सराहा गया। वर्ष 2001 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में भी अभिषेक बच्चन का एक कैमियो रोल था परंतु बाद में उसे एडिट करके फिल्म से निकाल दिया गया।

Also Read  पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Pankaj Tripathi)

वर्ष 2003 में  अभिषेक बच्चन ने रितिक रोशन और करीना कपूर के साथ फिल्म मैं प्रेम की दीवानी हूं में काम किया। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी और इसी फिल्म के लिए पहली बार उनको सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। अगले ही वर्ष 2004 में इन्होंने मणिरत्नम की एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म युवा में मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इसी वर्ष इन्होंने संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी फिल्म धूम में एक मुंबई पुलिस अफसर का किरदार निभाया।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की और इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय को खूब सराहा गया। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी।

Also Read  जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और गायकी(Biography of Jubin Nautiyal)

 वर्ष 2005 में इन्होंने शाद अली  द्वारा निर्देशित फिल्म  बंटी और बबली में रानी मुखर्जी के साथ काम किया। इस फिल्म ने उस वर्ष दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन ने मणिरत्नम की फिल्म गुरु में एक गुजराती व्यापारी का किरदार निभाया। यह फिल्म धीरूभाई अंबानी के जीवन से प्रेरित थी। इस फिल्म में इन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया। 

हाल ही वर्ष 2022 में वह एक सोशल कॉमेडी ड्रामा फिल्म दसवीं में नजर आए। इस फिल्म के निर्माता तुषार जलोटा और निर्देशक दिनेश विजन थे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक अनपढ़ राजनीतिज्ञ और यामी गौतम ने  आईपीएस  अफसर का किरदार निभाया।। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा में 7 अप्रैल 2022 को रिलीस किया गया।

 अभिषेक बच्चन की हिट फिल्मों की सूची (Abhishek Bachchan hit movies list)

फिल्म का नाम वर्षफिल्म का नाम वर्ष
रिफ्यूजी 2000 ढाई अक्षर प्रेम के 2000
 हां मैंने भी प्यार किया है 2002 ओम जय जगदीश 2002
 मैं प्रेम की दीवानी हूं 2003 एलओसी : कारगिल 2003
 युवा 2004 धूम 2004
 नाच 2004 बंटी और बबली 2005
 सरकार 2005  सलाम नमस्ते  2005
 ब्लफ मास्टर 2005 कभी अलविदा ना कहना 2006
 उमराव जान 2006 धूम 2 2006
 गुरु 2007 झूम बराबर झूम 2007
 सरकार राज 2008 दोस्ताना 2008
 दिल्ली 6 2009 गेम 2011
 बोल बच्चन 2012 धूम 3 2013
 हैप्पी न्यू ईयर 2014 हाउसफुल 3 2016
 मनमर्जियां 2018 लूडो 2020
 बॉब बिस्वास  2021 दसवीं 2022

अभिषेक बच्चन के चंद अवॉर्ड्स और सम्मान (Few Awards and Honors of Abhishek Bachchan)

वर्ष 2005  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता आनंद लोक पुरस्कार अवार्ड फिल्म युवा

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता  आनंद लोक पुरस्कार अवार्ड  फिल्म रावन 

वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड फिल्म बंटी और बबली

वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  फिल्म फेयर अवॉर्ड्स फिल्म सरकार

वर्ष 2008 स्टाइल आईकॉन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म गुरु

वर्ष 2012 कॉमेडी में सबसे मनोरंजक अभिनेता बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड  फिल्म बोल बच्चन

वर्ष 2014 कॉमेडी में सबसे मनोरंजक अभिनेता  बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड फिल्म हैप्पी न्यू ईयर

अभिषेक बच्चन की आगामी फ़िल्में (Upcoming movies of Abhishek Bachchan)

लैफ्टी                 – Lefty

 बच्चन सिंह         – Bachchan Singh

 गुलाब जामुन      – Gulab Jamun

 घूमर                  – Ghoomer

 अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति

 219 करोड़ रूपए         

 अभिषेक बच्चन की लंबाई

 6 फुट 2 इंच

अभिषेक बच्चन की बेटी का नाम

 आराध्या बच्चन

अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म का नाम

रिफ्यूजी

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!