फराह खान का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Farah Khan)

  • August 4, 2017
  • 1 min read
फराह खान का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Farah Khan)
Contents hide

फराह खान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Farah Khan)

फराह खान बॉलीवुड की पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखती है। वह बहुगुणी प्रतिभा की धनी है। वह एक फिल्म निर्देशक भी हैं फिल्म निर्माता भी हैं,  अभिनेत्री भी,  डांसर भी और डांस कोरियोग्राफर  भी है। इन्होंने बतौर डांस कोरियोग्राफर वर्ष  1981 में आई फिल्म कहां कहां से गुजर गया से बॉलीवुड में पदार्पण किया। तब से अब तक वह लगभग 47 फिल्मों में काम कर चुकी है। इनके पति का नाम शिरीष कुंदर है और इनके तीन बच्चे हैं। मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह इनके पिता के बहुत करीबी मित्र थे। रसखान को अब तक बॉलीवुड में उनके योगदान के लिए सही पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

फराह खान का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Farah Khan’s birthday and her family background)

फराह खान का जन्म 9 जनवरी वर्ष 1965 को बॉम्बे महाराष्ट्र में  हुआ। इनके पिता  कामरान खान बॉलीवुड  के  स्टंटमैन  और फिल्म निर्माता हुआ करते थे। इनकी माता मेनका ईरानी  हनी ईरानी और डेजी ईरानी की बहन लगती है।इनके पिता कामरान खान एक मुस्लिम परिवार से जबकि इनकी माता मेनका ईरानी जोरोस्ट्रियन परिवार से संबंध रखती है। इनका एक भाई भी है जिसका नाम साजिद खान है। वह भी फिल्म इंडस्ट्री में पूर्ण रूप से सक्रिय रहते हैं।  फराह खान,  मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर और जोया अख्तर की कजन बहन है।फराह खान के पिता एक कामयाब स्टंटमैन और फिल्म निर्माता थे परंतु उस समय जावेद अख्तर और उनकी  सिस्टर इन लॉ हनी ईरानी बड़े मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे,  जब कामरान खान ने ही उनको एक अपार्टमेंट मुफ्त में रहने के लिए दिया। लेकिन धीरे-धीरे वह खुद भी आर्थिक तंगी से जूझने लगे  और उनकी सारी फिल्में फ्लॉप होने लगी। यहां तक की इसी समय उनकी वैवाहिक जिंदगी भी खत्म हो गई। धीरे-धीरे उनके पास सारे पैसे खत्म हो गए और वह अपने बच्चों को लेकर किसी किसी के घर रह कर गुजारा करने  लगे। फराह खान और उनके भाई साजिद खान ने यह कठिन समय बहुत करीब  से देखा।

Also Read  राकेश रोशन की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Biography of Rakesh Roshan)

 फराह खान की शैक्षणिक योग्यता (Farah Khan Educational Qualification)

फराह खान ने अपनी स्कूली शिक्षा  सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल मुंबई से प्राप्त की। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई में दाखिला ले लिया। जहां से वह समाजशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी परंतु उनके अटेंडेंस कम होने के कारण उनको कॉलेज से निकाल दिया गया। उसके तत्पश्चात  फराह खान ने कॉरेस्पोंडेंस कोर्स से अपनी स्नातक की पढ़ाई को पूरा किया। 

फराह खान की व्यक्तिगत जानकारी (Farah Khan Personal Information)

वास्तविक नामफ़राहदीबा खान
 उपनाम फराह खान
 फराह खान का जन्मदिन 9 जनवरी 1965
 फराह खान की आयु 57 वर्ष
 फराह खान का जन्म स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
 फराह खान का मूल निवास स्थानबॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
फराह खान  के घर का पता संजय प्लाजा,  एबी नायर रोड,  जुहू मुंबई
 फराह खान की राष्ट्रीयता भारतीय
 फराह खान का धर्मइस्लाम
 फराह खान की शैक्षणिक योग्यता समाजशास्त्र में स्नातक
 फराह खान के स्कूल का नाम सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल मुंबई
 फराह खान के कॉलेज का नाम सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई 
 फराह खान का व्यवसाय डांस कोरियोग्राफर,  अभिनेत्री,  फिल्म निर्माता और फिल्म निर्देशक
 फराह खान की प्रति गीत डांस कोरियोग्राफी फीस 50 लाख रूपए 
फराह खान की कुल संपत्ति80 करोड़ रूपए 
 फराह खान की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 फराह खान की वैवाहिक तिथि 9 दिसंबर 2004

 फराह खान  का फिगर और शारीरिक संरचना (Farah Khan’s figure and body structure)

फराह खान की लंबाई 5 फुट 3 इंच
 फराह खान का वजन 65 किलोग्राम
 फराह खान का शारीरिक मापअप्पर 38 इंच , कमर 34 इंच , लोअर 38 इंच 
फराह खान की आंखों का रंग काला
 फराह खान के बालों का रंग भूरा

 फराह खान का परिवार (Farah Khan’s family)

फराह खान के पिता का नाम कामरान खान ( भूतपूर्व स्टंटमैन फिल्म निर्माता)
 फराह खान की माता का नाम मेनका ईरानी
 फराह खान के भाई का नाम साजिद खान ( अभिनेता और फिल्म निर्देशक)
 फराह खान के पति का नाम शिरीष कुंदर
 फराह खान की बेटियों के नामअन्या और दिवा 
फराह खान के बेटे का नामज़ार 

फराह खान का बॉलीवुड में पदार्पण। (Farha Khan’s Bollywood debut.)

फराह खान वर्ष 1982 में आई माइकल जैकसन की म्यूजिक वीडियो थ्रिलर से बहुत प्रभावित हुई। उन्होंने स्वयं  ही डांस सीखना शुरू किया  और अपना एक डांस ग्रुप बनाया। उन्होंने बतौर डांस कोरियोग्राफर कहां कहां से गुजर गए वर्ष 1991 में पदार्पण किया। बतौर अभिनेत्री उन्होंने वर्ष 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है से और बतौर फिल्म निर्देशक  वर्ष 2004 में आई फिल्म मैं हूं ना से बॉलीवुड में पदार्पण किया। 

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

वर्ष 1992 में आई फिल्म जो जीता वही सिकंदर के लिए सरोज खान  फराह खान को साइन कर लिया। वर्ष 1994 में आई फिल्म कभी हां कभी ना की शूटिंग के दौरान वह शाहरुख खान से मिली। तब से वह एक दूसरे के घनिष्ठ मित्र बन गए। आज भी शाहरुख खान और करण जौहर फराह खान के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। वर्ष 2007 में उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ ओम शांति ओम फिल्म में बतौर फिल्म राइटर और निर्देशक काम किया। यह फिल्म रूप बसंत और इस फिल्म के गाने की सुपरहिट हुए। फराह खान अब तक दूसरी ऐसी महिला निर्देशक है जो फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए नॉमिनेट की जा चुकी है। 

Also Read  नयनतारा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनका सफर

फराह खान का टेलीविजन  करियर (Farah Khan’s Television Career)

फराह खान फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी पूर्ण रूप से सक्रिय रहती है। वर्ष 2004 और वर्ष 2005 में उन्होंने अनु मलिक और सोनू निगम के साथ इंडियन आईडल 1 और इंडियन आईडल 2  के सिंगिंग रियलिटी शो को जज किया। वर्ष 2006 में शिल्पा शेट्टी और संजय लीला भंसाली के साथ झलक दिखला जा डांस रियलिटी शो को जज किया। वर्ष 2008 में उन्होंने विशाल – शेखर के साथ जो जीता वही सुपरस्टार और  करिश्मा कपूर,  अर्जुन रामपाल के साथ नच बलिए 4  रियलिटी शो को भी जज किया। वर्ष 2009 में अनु मलिक के साथ एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा और एंटरटेनमेंट के लिए सब कुछ करेगा को जज किया। वह प्रतिवर्ष किसी ना किसी रियलिटी शो के साथ जुड़ी रहती है। बिग बॉस सीजन 15 में भी उन्होंने बतौर मेंटर काम किया है।

फराह खान के अवॉर्ड्स और सम्मान (Farah Khan’s Awards and Honors)

वर्ष 1998  सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म विरासत

वर्ष 1999  सर्वश्रेष्ठ  कोरियोग्राफी  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म दिल से

वर्ष 2001   सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म कहो ना प्यार है

वर्ष 2021 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म  दिल बेचारा 

वर्ष 2003  सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी  नेशनल अवार्ड  फिल्म कहो ना प्यार है

वर्ष 2009  सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म दोस्ताना

वर्ष 2011 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म दबंग

वर्ष 2005  सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर डेब्यू इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स  फिल्म मैं हूं ना किसका है! 

फराह खान  आगामी  प्रोजेक्ट्स (Farah Khan upcoming projects)

टीवी धारावाहिक “ कॉमेडी फैक्ट्री”

फराह खान की कुल संपत्ति

 80 करोड़ रुपए

फराह खान का पसंदीदा अभिनेता

 शाहरुख खान

 फराह खान की पसंदीदा अभिनेत्री

 सुष्मिता सेन

 फराह खान का पसंदीदा खाना

 नॉन वेजिटेरियन  और बिरयानी

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!