सरोज खान की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Saroj Khan)

  • August 4, 2017
  • 1 min read
सरोज खान की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Saroj Khan)

सरोज खान का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Saroj Khan)

सरोज खान का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 40 वर्षों की एक लंबी पारी खेली है। बॉलीवुड में पदार्पण वर्ष 1952 में नजराना फिल्म में बतौर बाल कलाकार  की थी। उन्होंने फिल्मों में बतौर कोरियोग्राफर पदार्पण वर्ष 1975 में आई फिल्म मौसम से किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों को ही नहीं बल्कि अभिनेताओं को भी अपने इशारों पर नचा चुकी है। सरोज खान जन्म के आधार पर तो हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं परंतु बाद में उन्होंने  इस्लाम धर्म को अपना लिया था।  3 जुलाई 2020 को सरोज खान का हृदय गति रुकने के कारण मुंबई में निधन हो गया था।

 सरोज खान का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Saroj Khan’s birth and family background)

सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को बॉम्बे, बॉम्बे स्टेट – भारत में हुआ था।  सरोज खान का वास्तविक नाम निर्मला नागपाल है।  उनका जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद संधू सिंह और इनकी माता का नाम नोनी सिंह है। मूल रूप से इनके माता-पिता पाकिस्तान में रहते थे परंतु वर्ष 1947 में हुए भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वह बॉम्बे  आकर बस  गए। एक बार जब सरोज खान अपने बचपन में अपनी परछाई को देखकर बार-बार डांस कर रही थी। तो इनकी माता को लगा शायद सरोज खान को कोई मानसिक बीमारी हो गई है। इसलिए वह उनका  चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर को संस्थान की माता ने जब  पूरी कहानी बताइ  तो डॉक्टर ने उन्हें परामर्श दिया कि इन्हें नाचने दिया जाए। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि उनको उस में खुशी मिलती है। सरोज खान के एक बड़े भाई और तीन छोटी बहनें हैं।

Also Read  आशुतोष राणा का जीवन परिचय, पारिवारिक और बॉलीवुड सफर(Biography of Ashutosh Rana)

सरोज खान का निजी जीवन (Personal life of Saroj Khan)

फिरोज खान अपने करियर की शुरुआती दौर में जब डांस डायरेक्टर बी. सोहनलाल  से डांस सीख रही थी तो वह उनकी प्रेम में पड़ गई थी। उस समय सरोज खान की आयु 13 वर्ष और उनके डांस गुरु बी  सोहनलाल की आयु 43 वर्ष थी।  बाद में इन दोनों ने विवाह भी कर लिया था। बी सोहनलाल  के उस समय चार बच्चे थे परंतु  सरोज खान  को इस बात का बाद में पता चला। सरोज खान और बी  सोहनलाल की  तीन संताने हुई। जिनमें से एक  बच्चा बचपन में ही  मर गया था। जब सरोज खान 14 वर्ष की थी तभी उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम हामिद खान रखा गया था। आज वह हिंदी फिल्मों में राजू खान  कोरियोग्राफर के नाम से मशहूर है । बाद में सरोज खान ने बी  सोहनलाल से तलाक ले लिया। तलाक लेने के पश्चात सरोज खान ने  बिजनेसमैन सरदार रोशन खान से वर्ष 1975 में विवाह कर लिया। सरोज खान ने सरदार रोशन खान से विवाह करने के पश्चात हिंदू धर्म को त्याग कर इस्लाम धर्म  को अपना लिया था। सरोज खान और सरदार  रोशन खान  की एक बेटी है सुकैना खान। जो दुबई में अपना डांस इंस्टीट्यूट चलाती हैं।

Also Read  राकेश रोशन की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Biography of Rakesh Roshan)
वास्तविक नामनिर्मला कृष्णचंद  साधु सिंह नागपाल
 सरोज खान का उपनाम मोटी बच्ची,  मास्टर जी
 सरोज खान का जन्मदिन 22 नवंबर 1948
 सरोज खान की आयु 71  वर्ष
 सरोज खान की मृत्यु तिथि 3 जुलाई 2020
सरोज खान का  जन्मस्थान बॉम्बे, बॉम्बे स्टेट डोमिनेशन ऑफ़ इंडिया  (वर्तमान मुंबई )  
सरोज खान का मृत्यु स्थान गुरु नानक हॉस्पिटल बांद्रा मुंबई 
सरोज खान की राष्ट्रीयता भारतीय
 सरोज खान का व्यवसायकोरियोग्राफर
  सरोज खान की कुल संपत्ति831 करोड़ रूपए 
सरोज खान की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
फिरोज खान की वैवाहिक तिथिवर्ष 1961 से 1965(पूर्व पति – बी सोहनलाल)   वर्ष 1975 से मृत्यु तक ( पति – सरदार रोशन खान)

 सरोज खान की शारीरिक संरचना (Body structure of Saroj Khan)

सरोज खान की लंबाई 4 फीट 10 इंच
सरोज खान का  वज़न 60  किलोग्राम`
 सरोज खान का शारीरिक मापअप्पर 38 इंच, कमर 36 इंच , लोअर 40 इंच 
सरोज खान की आंखों का रंग गहरा भूरा
 सरोज खान के बालों का रंग काला  और सफेद

सरोज खान का परिवार (Saroj Khan’s family)

सरोज खान के पिता का नाम किशनचंद साधु सिंह
 सरोज खान की माता का नाम नोनी साधु सिंह
 सरोज खान के भाई का नाम ज्ञात नहीं
 सरोज खान की बहनों का नाम ज्ञात नहीं
 सरोज खान के पति का नाम सरदार रोशन  खान
 सरोज खान के बेटे का नाम राजू खान (बी  सोहनलाल के साथ पहली शादी से) 
सरोज खान की बेटी का नाम हिना खान (बी  सोहनलाल के साथ पहली शादी से, 8 वर्ष की आयु में देहांत) 
सरोज खान की दूसरी बेटी का नामसुकैना खान ( सरदार रोशन खान के साथ शादी से)

सरोज खान का बॉलीवुड में पदार्पण (Saroj Khan’s Bollywood debut)

सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वर्ष 1952 में आई फिल्म नजराना से ही बतौर बाल कलाकार पदार्पण कर दिया था। इसके पश्चात उन्होंने हावड़ा ब्रिज फिल्मों में भी बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। दिल ही तो है फिल्म की एक भी निगाहें मिलाने को जी चाहता है सरोज खान की बतौर कोरियोग्राफर करियर का सबसे पहला गीत था। वर्ष 1974 में उन्होंने बतौर स्वतंत्र  कोरियोग्राफर “गीता मेरा नाम” फिल्म में काम शुरू किया। 10 वर्षों तक लगातार संघर्ष करने के बाद उनको 1980 के दशक में जाकर कामयाबी हासिल हुई। सरोज खान को मुख्य पहचान उनके द्वारा करो ग्राफ किया गया कि मैं नागिन तू सपेरा से मिली  और दूसरा गीत था हवा हवाई। सरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियों के साथ काम किया परंतु उनकी सबसे अच्छी शागिर्द वह माधुरी दीक्षित को मानती थी। माधुरी दीक्षित के साथ सरोज खान ने कई सुपरहिट फिल्मों में  कोरियोग्राफी की जैसे कि धक-धक करने लगा, एक दो तीन ,  तम्मा तम्मा लोगे, डोला रे डोला आदि| सरोज खान द्वारा  कोरियोग्राफ किया गया अंतिम गीत कलंक फिल्म का तबाह हो गए था।

Also Read  जीतेंद्र कुमार का जीवन परिचय, अभिनय और रोचक तथ्य |(Jitendra Kumar's biography) 

सरोज खान का टीवी  के डांस रियल्टी शोज़  में पदार्पण (Saroj Khan’s debut in TV’s dance reality shows)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के साथ-साथ सरोज खान ने टीवी पर आने वाले डांस रियलिटी शो में भी बतौर जज काम किया जैसे कि बूगी वूगी , उस्तादों का उस्ताद और नच बलिये आदि| वर्ष 2008 में  सरोज खान ने अपना डांस शो NDTV imagin पर नचले विद सरोज खान के नाम से शुरू किया| 

सरोज खान के अवॉर्ड्स और सम्मान (Saroj Khan’s Awards and Honors)

वर्ष 2003 सर्वश्रेष्ठ  कोरियोग्राफर  नेशनल फिल्म अवार्ड  फिल्म देवदास,  गीत डोला रे डोला

वर्ष 2006 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर  नेशनल फिल्म अवार्ड फिल्म श्रृंगाराम ,  सभी गीतों के लिए

वर्ष 2008 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर नेशनल फिल्म अवार्ड फिल्म जब वी मेट,  गीत ये इश्क हाय

वर्ष 2000 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म हम दिल दे चुके सनम,  गीत-  नींबूडा नींबूडा

वर्ष 1993 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म बेटा,  गीत-  धक-धक करने लगा

वर्ष 1990 सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफ  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म चालबाज,  गीत-  ना जाने कहां से आई है

वर्ष 2002 अमेरिकन  कोरियोग्राफी अवार्ड , फीचर फिल्म में उत्कृष्ट उपलब्धि, फिल्म लगान वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया

सरोज खान की कुल संपत्ति

831 करोड़ रूपए 

फिरोज खान की  पसंदीदाडांस स्टूडेंट

माधुरी दीक्षित 

 सरोज खान का पसंदीदा  कोरियोग्राफर

प्रभु देवा

सरोज खान के पसंदीदा अभिनेता

अनिल कपूर,  रणबीर कपूर,  रितिक रोशन

सरोज खान की पसंदीदा अभिनेत्री

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!