पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Pankaj Tripathi)

  • July 16, 2015
  • 2 min read
पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Pankaj Tripathi)
Contents hide

पंकज त्रिपाठी का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Pankaj Tripathi)

पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने कम समय में बहुत अधिक उपलब्धि हासिल की है और अपनी फैन फॉलोइंग बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में आई रन फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया। तब से लेकर अब  तक मात्र 10 वर्षों में वह बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई पुरस्कार अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। वह अब तक लगभग 60 से ज्यादा फिल्मों और 60 से ज्यादा टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म सीरीज उनके फिल्मी करियर में मील का पत्थर साबित हुई। जिसके बाद से उनके फिल्मी करियर का ग्राफ हमेशा ऊपर ही गया। पंकज त्रिपाठी का राजनीतिक झुकाव भारतीय जनता पार्टी की और लगता है क्योंकि बचपन ही सेवा आर एस एस से जुड़कर उसके विभिन्न शाखाओं में काम करने लग गए थे।

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

 पंकज त्रिपाठी का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Pankaj Tripathi’s birth and family background)

पंकज त्रिपाठी का जन्म 28 सितंबर 1976 को बिहार में  गोपालगंज जिला के बेलसंद गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। पंकज त्रिपाठी चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। इनके पिता  खेती किया करते थे और मंदिर में पुजारी भी थी। जब पंकज त्रिपाठी 11वीं कक्षा में पढ़ा करते थे उस समय तक भी वह अपने पिता के साथ खेती के काम में उनकी सहायता किया करते थे। बचपन ही से उन्हें अभिनय करने का शौक था। जब त्यौहारों का  समय आता था तो गांव के होने वाले नाटक में वह  एक लड़की का चरित्र निभाया करते थे और उनके अभिनय की गांव वालों द्वारा खूब प्रशंसा की जाती थी। यहीं से उनका रुझान अभिनय की ओर हो गया था।

 पंकज त्रिपाठी की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Pankaj Tripathi)

पंकज त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा डी पी एच स्कूल गोपालगंज बिहार से हुई।  इसके पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह पटना चले गए। जहां उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कॉलेज के दिनों में भी वह वहां होने वाले थिएटर के साथ सक्रिय रहते थे। अभिनय में रूचि  होने के बावजूद वह इसे व्यवसाय के तौर पर नहीं कर पा रहे थे क्योंकि उनको यह डर रहता था कि अगर वह इसमें असफल हुए तो शायद फिर वह आगे कुछ नहीं कर   पाएंगे। इसलिए कुछ समय तक  उन्होंने पटना के एक मौर्या होटल में काम भी किया जहां वह खानसामा के तौर पर काम किया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बताया कि जिस होटल में वह काम किया करते थे वहां मनोज बाजपाई ठहरने के लिए आए हैं। दिलचस्प बात यह रही कि जब मनोज बाजपाई वहां से गए तो  वह  अपनी चप्पल वहीं पर भूल गए जिसे पंकज त्रिपाठी ने उठाकर अपने पास संभाल कर रखा।  दिल्ली जाने से पहले पटना वह 7 साल तक रहे।

Also Read  जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय।पारिवारिक पृष्ठभूमि।बॉलीवुड फिल्में(Jhanvi Kapoor Biography)

 पंकज त्रिपाठी की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Pankaj Tripathi)

वास्तविक नाम पंकज त्रिपाठी
 पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन 5 सितंबर 1976 
पंकज त्रिपाठी की आयु 45 वर्ष
 पंकज त्रिपाठी का जन्म स्थान गांव बेलसंद , गोपालगंज,  बिहार
 पंकज त्रिपाठी का मूल निवास स्थान गोपालगंज बिहार
 पंकज त्रिपाठी की राष्ट्रीयता भारतीय
 पंकज त्रिपाठी का धर्म हिंदू
 पंकज त्रिपाठी की शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में स्नातक    अभिनय में स्नातक 
 पंकज त्रिपाठी के स्कूल का नाम डीपीएच स्कूल गोपालगंज बिहार
 पंकज त्रिपाठी के कॉलेज का नामइंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट हाजीपुर   नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली
पंकज त्रिपाठी का व्यवसाय अभिनेता
 पंकज त्रिपाठी की प्रति फिल्म  आय3-4 करोड़ रूपए 
पंकज त्रिपाठी की कुल संपत्ति 40 करोड़ रूपए 
पंकज त्रिपाठी की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 पंकज त्रिपाठी की वैवाहिक तिथि 15 जनवरी 2004

 पंकज त्रिपाठी की शारीरिक संरचना (Body structure of Pankaj Tripathi)

पंकज त्रिपाठी की लंबाई 5 फुट 10 इंच
 पंकज त्रिपाठी का भजन 70 किलोग्राम
 पंकज त्रिपाठी का शारीरिक मापछाती 40 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच 
 पंकज त्रिपाठी की आंखों का रंग गहरा बुरा
 पंकज त्रिपाठी के बालों का  रंग काला

 पंकज त्रिपाठी का परिवार (Pankaj Tripathi’s family)

पंकज त्रिपाठी के पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी( किसान)
 पंकज त्रिपाठी की माता का नामहेमवंती 
 पंकज त्रिपाठी के भाइयों का नाम ( 3 बड़े भाई)ज्ञात नहीं 
 पंकज त्रिपाठी की बहनों का नाम ( 2  बड़ी बहनों)ज्ञात नहीं 
 पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी का बॉलीवुड में पदार्पण (Pankaj Tripathi’s Bollywood debut)

7 वर्षों तक पटना  के मौर्य होटल में काम करने के पश्चात वह दिल्ली आ गए और यहां आकर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। जहां से वर्ष 2000 चार में इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उसके पश्चात यह भिन्न-भिन्न उत्पादों के विज्ञापन में अभिनय करने लगी। इनको टाटा  चाय के एक विज्ञापन में राजनीतिज्ञ के तौर पर दिखाया गया।

Also Read  जया बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Jaya Bachchan)

  उन्होंने वर्ष 2004 में ही  रोमांटिक ड्रामा फिल्म रन से बॉलीवुड में पदार्पण किया।  इस फिल्म में उनके सह कलाकार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला थे। फिल्म फ्लॉप रही परंतु इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी के काम को खूब सराहा गया। इस फिल्म के पश्चात भी वह कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल्स  करते रहे। वर्ष 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 1 और पार्ट 2 में इन्होंने सुल्तान कुरेशी का किरदार निभाया।  यह फिल्म और इस फिल्म में निभाया गया इनका सुल्तान कुरेशी का किरदार  ने उनके फिल्मी करियर  के लिए नए दरवाजे खोल दिए। इस फिल्म में इनके सह कलाकार थे मनोज बाजपाई और दूसरे पार्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी।  इस फिल्म के दोनों ही भागों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की।

पंकज त्रिपाठी की फिल्मों की सूची (Pankaj Tripathi movies list)

 फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 रन 2004 अपहरण 2005
 बंटी और बबली 2005 ओमकारा  2006
 धर्म 2007 मिथ्या 2008
 शौर्य 2008 चिंटू जी 2009
 बारह आना 2009 प्यार बिना चैन कहां रे 2009
 रावण 2010 आक्रोश 2010
 चिल्लर पार्टी 2011 अग्नीपथ 2012
 गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट 1  2012 गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2 2012
 एबीसीडी एनी बॉडी कैन डांस 2013 रंगरेज 2013
 फुकरे 2013 अनवर का अजब किस्सा 2013
 जनता वर्सेस जनार्दन – बेचारा आम आदमी 2013 गुंडे 2014
 सिंघम रिटर्न 2014 मांझी द माउंटेन मैन 2015
 मसान 2015 दिलवाले 2015
 निल बटे सन्नाटा 2016 ग्लोबल बाबा 2016
 बरेली की बर्फी 2017 फुकरे रिटर्ंस 2017
 मुन्ना माइकल 2017 अनारकली ऑफ आरा 2017
 अंग्रेजी में कहते हैं 2018स्त्री  2018
 लुक्का चुप्पी 2019 सुपर 30  2019
 द ताशकंद फाइल्स 2019 किस्सेबाज 2019
 अंग्रेजी मीडियम 2020 लूडो 2020
 गुंजन सक्सैना कारगिल गर्ल 2020  बंटी और बबली 2 2021
 बच्चन पांडे 2022

पंकज त्रिपाठी के टेलीविजन धारावाहिक  (Pankaj Tripathi tv serials)

वर्ष धारावाहिक का नाम
 2005 टाइम बम 9/11 
 2010 जिंदगी का हर रंग। …… गुलाल
 2010 पाउडर
 2015 सरोजिनी एक नई पहल

 पंकज त्रिपाठी के वेब सीरीज (Pankaj Tripathi web series)

वर्ष वेब सीरीज का नाम
 2018 सैक्रेड गेम
 2018 मिर्जापुर
 2019 क्रिमिनल जस्टिस
 2019योर्स ट्रूली 
2020 क्रिमिनल जस्टिस बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स

पंकज त्रिपाठी के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Pankaj Tripathi)

वर्ष  2019 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म स्त्री

वर्ष 2022 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म  लूडो

 वर्ष  2021 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता फिल्म फेयर अवार्ड फिल्म गुंजन सक्सैना कारगिल गर्ल

 वर्ष 2021 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता वेब सीरीज इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स मिर्जापुर

पंकज त्रिपाठी की आगामी फिल्में (Pankaj Tripathi upcoming movies)

ओ माय गॉड 2 

अभी तो पार्टी शुरू हुई है

 फुकरे 3

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!