राजेश खन्ना  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rajesh Khanna)

  • August 4, 2017
  • 2 min read
राजेश खन्ना  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rajesh Khanna)
Contents hide

राजेश खन्ना का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Rajesh Khanna)

राजेश खन्ना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड के एक बहुत बड़े कलाकार रह चुके हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर  कई बड़े-बड़े पुरस्कार अपने नाम दर्ज करवाएं हैं। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सबसे पहले सुपरस्टार हैं। इन्होंने वर्ष 1969 से 71 के दौरान लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देखकर एक रिकॉर्ड कायम किया। जिसे आज भी कोई तोड़ नहीं पाया है। वर्ष 1970 और 1980 के दशक में वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता थे। वर्ष 1967 में  राजेश खन्ना की फिल्म आखरी खत ऑस्कर अवार्ड के लिए जाने वाली सबसे पहली फिल्म थी। राजेश खन्ना ने बॉबी फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करने वाली मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से बॉबी फिल्म रिलीज होने के 8 महीने बाद ही विवाह कर लिया था। उनकी दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। लंबे समय तक बीमार रहने के कारण 18 जुलाई 2012 को उनका देहांत हो गया।

Also Read  जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और गायकी(Biography of Jubin Nautiyal)

राजेश खन्ना का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Rajesh Khanna’s birthday and his family background)

 राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को पंजाब राज्य के  जिला अमृतसर  पंजाबी  हिंदू खत्री परिवार में हुआ। इनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था।  इनके पिता का नाम लाला हीरानंद खन्ना और इनकी माता का नाम चंद्रानी खन्ना। इनके पिता पश्चिमी पंजाब से अमृतसर आकर बसे थे।वह भुरेवाला के एमसी हाई स्कूल में  हेड मास्टर थे।बाद में इनको चुन्नीलाल खन्ना और लीलावती खन्ना एक दंपति ने गोद ले लिया था। जोकि  इनके माता-पिता के रिश्तेदार थे। इनके अडॉप्टिव पेरेंट्स रेलवे कांट्रेक्टर  का काम करते थे।  वर्ष 1935 में  वह लाहौर से मुंबई आकर बस गए थे।

 राजेश खन्ना की शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification of Rajesh Khanna)

 राजेश खन्ना की स्कूली शिक्षा  सेंट सबैश्चियन गाओं हाई स्कूल  मुंबई से हुई। यहां उनके सहपाठी रवि कपूर हुआ करते थे,  जिन्होंने आगे चलकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जाने के बाद अपना नाम जितेंद्र कर लिया था। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात  राजेश खन्ना ने नोरॉस्ञी वादिया  कॉलेज, पुणे और  के.सी. कॉलेज  मुंबई  में दाखिला ले लिया। जहां  से उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स  स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

राजेश खन्ना की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rajesh Khanna)

वास्तविक नाम जतिन खन्ना
 राजेश खन्ना का उपनाम काका और भारत के सर्वप्रथम सुपरस्टार
 राजेश खन्ना का जन्मदिन 29 दिसंबर 1942
 राजेश खन्ना का जन्म स्थान अमृतसर पंजाब भारत
 राजेश खन्ना की आयु 69 वर्ष
 राजेश खन्ना  की मृत्यु तिथि 28 जुलाई 2012
 राजेश खन्ना का मृत्यु स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 राजेश खन्ना का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र
 राजेश खन्ना के घर का पता आशीर्वाद, कार्टर रोड ,  बांद्रा मुंबई
 राजेश खन्ना की राष्ट्रीयता भारतीय
 राजेश खन्ना की शैक्षणिक योग्यता बैचलर ऑफ आर्ट्स
 राजेश खन्ना के स्कूल का नाम सेंट सबैश्चियन गाओं हाई स्कूल  मुंबई
राजेश खन्ना के कॉलेज का नामनोरॉस्ञी वादिया  कॉलेज, पुणे  के.सी. कॉलेज  मुंबई
राजेश खन्ना की प्रति फिल्म आय 50 से 70 लाख रूपए (वर्ष 1981-1989)
राजेश खन्ना की कुल संपत्ति 518  करोड़ रुपए
 राजेश खन्ना की वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा
 राजेश खन्ना की वैवाहिक स्थिति मार्च 1973
 राजेश खन्ना की तलाक की तिथिअप्रैल 1982

राजेश खन्ना  की शारीरिक संरचना (Rajesh Khanna’s body composition)

राजेश खन्ना की लंबाई 5 फुट 8 इंच
 राजेश खन्ना का वजन 88 किलोग्राम
 राजेश खन्ना का शारीरिक माप  छाती 40 इंच,  कमर 36 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
 राजेश खन्ना की आंखों का रंग काला
 राजेश खन्ना के बालों का रंग सफेद

 राजेश खन्ना का परिवार (Rajesh Khanna’s family)

राजेश खन्ना के पिता का नाम लाला हीरानंद खन्ना( बायोलॉजिकल  पिता,  हेड मास्टर)    चुन्नीलाल खन्ना (अडॉप्टिव पिता) 
राजेश खन्ना की माता का नाम चंद्रानी खन्ना ( बायोलॉजिकल  माता)  लीलावती खन्ना( अडॉप्टेड माता)
 राजेश खन्ना की बहन का नाम कमला
 राजेश खन्ना की पत्नी का नाम डिंपल कपाड़िया
 राजेश खन्ना की बड़ी बेटी का नाम ट्विंकल खन्ना ( इंटीरियर डिजाइनर और अभिनेत्री)
राजेश खन्ना के दामाद का नाम अक्षय कुमार ( अभिनेता)
 राजेश खन्ना की छोटी बेटी का नाम रिंकी खन्ना ( अभिनेत्री)

 राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड का नाम (Rajesh Khanna girlfriend name)

अंजु महेंद्रु वर्ष  1968 से 1972 (  फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री)
 टीना अंबानी वर्ष 1980 से 1987 ( अभिनेत्री)
 अनिता आडवाणी अफवाह

राजेश खन्ना का हिंदी फिल्मों बॉलीवुड में पदार्पण (Rajesh Khanna’s Bollywood debut in Hindi films)

वर्ष 1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स एंड फिल्म फेयर द्वारा ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट करवाया गया। जिसमें 10000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन 10000  प्रतिभागियों में से केवल आठ प्रतिभागियों को अंतिम तौर पर चुना गया। जिनमें से राजेश खन्ना एक थे। उस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना के साथ सुभाष घई,  धीरज कुमार,  फरीदा जलाल,  बी आर चोपड़ा,  बिमल रॉय,  नासिर हुसैन,  सुबोध मुखर्जी,  शक्ति समानता,  मोहन सहगल,  जय ओम प्रकाश आदि शामिल थे।  इस  प्रतियोगिता की सफलता के पश्चात वर्ष 1966 में राजेश खन्ना ने चेतन आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म आखरी खत से बॉलीवुड में पदार्पण किया। यह फिल्म 40 वें ऑस्कर एकेडमी अवार्ड बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेट  की गई भारत की सबसे पहली फिल्म थी।

Also Read  विद्युत जामवाल की जीवनी, पारिवर और बॉलीवुड सफलता(Biography of Vidyut Jammwal)

वर्ष 1971 में एम ए थिरुमुगन द्वारा निर्देशित फिल्म हाथी मेरे साथी में राजेश खन्ना ने जबरदस्त अभिनय किया।इस फिल्म की सफलता का श्रेय  राजेश खन्ना ने सलीम खान और जावेद अख्तर को भी उनके स्क्रीनप्ले  राइटिंग के लिए दिया। यह उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। वर्ष 1972 में आई शक्ति समानता द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म अमर प्रेम भी राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का एक डायलॉग पुष्पा आई हेट टीयर्स  बहुत लोकप्रिय हुआ। 

वर्ष 1974 में जय ओम प्रकाश द्वारा निर्देशित  रोमांटिक ड्रामा फिल्म आप की कसम भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ मुमताज,  संजीव कुमार,  रहमान,  असरानी और ए के हंगल ने काम किया। वर्ष 1990 में आई डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म स्वर्ग राजेश खन्ना की बतौर मुख्य अभिनेता अंतिम सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

Also Read  वरुण शर्मा की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि । फिल्मों में पदार्पण(Biography of Varun Sharma)

राजेश खन्ना का राजनीतिक  और व्यवसाय जीवन (Political and business life of Rajesh Khanna)

राजीव गांधी के मजबूर करने पर राजेश खन्ना ने कांग्रेस पार्टी के लिए वर्ष 1984  के बाद  नई दिल्ली की सीट से  वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह एलके आडवाणी से 1589  वोटों से पराजित हो गए परंतु उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस चुनाव में उनके साथ धोखा हुआ है। वर्ष 1992  ने एलके आडवाणी के इस्तीफा देने के पश्चात में जब दोबारा चुनाव हुए  तो इस बार राजेश खन्ना ने शत्रुघ्न सिन्हा को 25000 वोटों से हराया। वह वर्ष 1996 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस के नई दिल्ली की कोनसीटूएंसी  से सांसद रहे। उसके पश्चात  संसद से इस्तीफा दे दिया और वर्ष 2012 तक इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से पंजाब इलेक्शन में  कैंपेनिंग करते रहे। 

राजेश खन्ना की मृत्यु (Rajesh Khanna’s death)

राजेश खन्ना अपने निधन से काफी समय पहले से बीमार चल रहे थे। जून 2012 में उनको लीलावती अस्पताल मुंबई में भर्ती करवा दिया गया था। उनकी साथी अभिनेत्री रह चुकी मुमताज ने इस बात का खुलासा किया कि वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। 18 जुलाई 2012 को उनका अपने बंगले आशीर्वाद में निधन हो गया। 

राजेश खन्ना के अवार्ड और सम्मान (Awards and Honors of Rajesh Khanna) 

वर्ष 1971 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड्स फिल्म सच्चा झूठा

वर्ष 1972  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म आनंद

वर्ष 2005  लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ( गोल्डन जुबली फंक्शन) फिल्म फेयर अवार्ड

 वर्ष 1972  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड फिल्म आनंद

 वर्ष 1973  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड  फिल्म बावर्ची

 वर्ष 1987  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड   फिल्म अमृत

 वर्ष 2005  फिल्म इंडस्ट्री का गर्व पुरस्कार  स्टारडस्ट अवॉर्ड्स

 वर्ष 2009  लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड

वर्ष 2013   भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार ( मरणोपरांत)

राजेश खन्ना की कुल संपत्ति

 518 करोड रुपए 

राजेश खन्ना की पसंदीदा अभिनेता

 गुरुदत्त और दिलीप कुमार

 राजेश खन्ना की पसंदीदा अभिनेत्रियां

 मीना कुमारी और गीता बाली

 राजेश खन्ना का पसंदीदा रंग

 लाल

 राजेश खन्ना के शौक

राशिफल पढ़ना और खाना बनाना 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!