करिश्मा कपूर का जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Karisma Kapoor)

  • July 16, 2017
  • 2 min read
करिश्मा कपूर का जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Karisma Kapoor)
Contents hide

करिश्मा कपूर का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Karisma Kapoor)

करिश्मा कपूर बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय के  जानी जाती हैं | उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत वर्ष 1991 प्रेम क़ैदी फिल्म से की थी | वह अपने करियर में अब तक लगभग 58 फिल्मों में काम कर चुकी हैं | जिनमे से अधिकतर सुपरहिट हैं | करिश्मा कपूर का लगभग पूरा परिवार ही हिंदी फिल्म जगत से सम्बन्ध रखता है, वह इसलिए भी जानी जाती हैं | करिश्मा ने बॉलीवुड के लगभग सभी दिगज्ज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ काम किया | वर्ष 2003 में उन्होंने संजय कपूर नामक एक व्यावसायिक व्यक्ति से शादी की | करिश्मा कपूर के दो बच्चे भी हैं| वर्ष 2016 में इन्होने अपने पति से तलाक ले लिया | 

करिश्मा कपूर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Birth and family background of Karisma Kapoor) 

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ | इनके पिता रणधीर कपूर भी बॉलीवुड में वरिष्ठ अभिनेता रह चुके हैं | इनकी माता एक गृहणी हैं | इनके दादा रजक कपूर अभिनेता और फिल्म निर्देशक थे | इनके परदादा पृथ्वीराज कपूर मुग़ल-ए-आज़म फिल्म में बादशाह अकबर के किरदार को निभाने के लिए आज भी जाने जाते हैं |  इनके नाना हरी शिवदासनी एक अभिनेता थे | इनके दादा  और नाना दोनों ही पेशावर के ल्यालपुर और कराची से सम्बन्ध रखते हैं | भारत की स्वंत्रता से पहले ही वह सब बॉम्बे आ चुके थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने लगे थे | यदि इनके पारीवारिक पृष्ठभूमि के विषय में विस्तार  करें तो यह पता चलता है कि अपने दादा की ओर से यह पंजाबी हिन्दू परिवार से सम्बन्ध रखती हैं और नाना की ओर से सिंधी हिन्दू परिवार से सम्बन्ध रखती हैं | 

Also Read  डैनी डेंजोंगपा का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि, और बॉलीवुड सफलता(Biography of Danny Denzongpa) 

करिश्मा कपूर की शैक्षणिक योग्यता | (Educational Qualification of Karishma Kapoor )

इनके पिता का यह मानना था की महिलाओं को फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए | करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करें वह इसके पक्ष में नहीं थे | इनके पिता का मानना था कि महिलाओं को घर के काम संभालने चाहिए परन्तु इनकी माता अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित थी | एक समय ऐसा आया कि इनके माता पिता वर्ष 1988 में एक-दूसरे से अलग हो गए | इनकी माता भी अपनी बेटियों के पालन-पोषण के लिए नौकरी करने लगीं |  करिश्मा कपूर की प्रारम्भिक शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल से प्राप्त की | स्कूली शिक्षा  पूरी करने के पश्चात उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सोफिया कॉलेज में दाखिला ले लिया परन्तु घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उनको अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी| इसके बाद उन्होंने फिर  पढ़ाई को आगे नहीं बढ़ाया | 

Also Read  संजय मिश्रा की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Sanjay Mishra) 

करिश्मा कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Karisma Kapoor)

वास्तविक नाम करिश्मा कपूर 
करिश्मा कपूर का उपनाम लोलो 
करिश्मा कपूर का जन्मदिन 25 जून 1974 
करिश्मा कपूर की आयु 48 वर्ष 
करिश्मा कपूर का जन्मस्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
करिश्मा कपूर मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
करिश्मा कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय 
करिश्मा कपूर का धर्म हिन्दू 
करिश्मा कपूर की शैक्षणिक योग्यता कॉलेज ड्रॉप आउट 
करिश्मा कपूर के स्कूल का नाम द कैथड्रल और जॉन कॉनन स्कूल मुंबई 
करिश्मा कपूर के कॉलेज का नाम सोफिया कॉलेज मुंबई 
करिश्मा कपूर की वैवाहिक स्थिति तलाकशुदा 
करिश्मा कपूर की वैवाहिक तिथि वर्ष 2003-2014 
करिश्मा कपूर की प्रति फिल्म आय 5 – 7 करोड़ रूपए  
करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति 90 करोड़ रूपए के लगभग 

 करिश्मा कपूर की शारीरिक संरचना (Karishma Kapoor body structure)

करिश्मा कपूर की लम्बाई 5 फ़ीट 4 इंच 
करिश्मा कपूर का वज़न 53 किलोग्राम 
करिश्मा कपूर का शारीरिक माप अप्पर 35 इंच, कमर 24 इंच , लोअर 34 इंच 
करिश्मा कपूर की आँखों का रंग हल्का नीला 
करिश्मा कपूर के बालों का रंग काला 

करिश्मा कपूर का परिवार (Karisma Kapoor’s family)

करिश्मा कपूर के पिता का नाम रणधीर कपूर 
करिश्मा कपूर की माता का नाम बबिता कपूर 
करिश्मा कपूर की बहन का नाम करीना कपूर 
करिश्मा कपूर की बेटी का नाम समीरा कपूर 
करिश्मा कपूर के बेटे का नाम कियान राज कपूर 

करिश्मा कपूर के एक्स पति और एक्स बॉयफ्रैंड्स के नाम (Names of Karisma Kapoor’s ex-husband and ex-boyfriends)

संजय कपूर ( एक्स-पति ) व्यवसायी 
अजय देवगन ( बॉयफ्रेंड ) अभिनेता 
अभिषेक बच्चन ( बॉयफ्रेंड ) अभिनेता 
संदीप तोषनीवाल ( बॉयफ्रेंड ) व्यवसायी 

करिश्मा कपूर का बॉलीवुड में पदार्पण (Karisma Kapoor’s Bollywood Debut)

करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में तभी पदार्पण कर दिया था जब वह केवल साढ़े 16 वर्ष की थी | उनकी पहली फिल्म वर्ष 1991 में प्रेम क़ैदी थी, जिसमे उनके सह कलाकार हरीश कुमार थे | इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसा वसूल कमाई की परन्तु इस फिल्म में करिश्मा कपूर के अभिनय को खूब सराहा गया | इस  फ़िल्म की सफ़लता के पश्चात उन्होंने एक के बाद एक लगातार पांच फिल्मों में काम किया – पुलिस ऑफिसर, जागृति, निश्चय , सपने साजन के और दीदार | जागृति और निश्चय सलमान खान के साथ उनकी पहली फ़िल्में और दीदार अक्षय कुमार के साथ | इसके बाद वर्ष 1992 में उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म “जिगर” आई जिसमे उनके सहकलाकार अजय देवगन थे | उसके पश्चात वर्ष 1993 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म अनारी आई जिसमे  उनके सहकलाकार दंगुबती वेंकटेश थे | यह दोनों ही फ़िल्में सुपर हिट रही | 

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

वर्ष 1993 में ही उनको गोविंदा के साथ मुकाबला फिल्म में काम करने का मौका मिला और यह फिल्म भी सुपर हिट हुई | वर्ष 1994 में उन्होंने एक मल्टीस्ट्रार कॉमेडी फिल्म अंदाज़ अपना अपना में सराहनीय काम किया | इस फिल्म में इनके सहकलाकार आमिर खान , सलमान खान और रवीना टंडन थे | यह फिल्म भी दर्शकों द्वारा खूब सराही गयी | इसी वर्ष उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ गोपी-किशन फिल्म में भी काम किया और यह फिल्म भी हिट हुई| वर्ष 1995 में गोविंदा  के साथ उनकी दूसरी फिल्म कूली न. 1 आई  और यह  फिल्म भी ब्लॉकबास्टर हिट हुई हुई | 

 फिल्म इंडस्ट्री को इतनी सफल फ़ील्में देने के बाद भी एक समय इनके जीवन में ऐसा आया जब इन्हें काम मिलना बंद हो गया और वह समय था वर्ष 1996 से वर्ष 1999 | एक संघर्ष से गुजरने के पश्चात उन्होंने फिर से  बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम बैक किया और इस बार उन्होंने पहले से ज़्यादा हिट फ़िल्में दी | उन्होंने अपने काम से अपने प्रतिद्वंदियों और आलोचकों का मुँह बंद कर दिया | 

करिश्मा कपूर की हिट फिल्मों की सूची (Karishma Kapoor hit movies list)

फिल्म का नामवर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
प्रेम क़ैदी 1991 सपने साजन के 1992 
जिगर 1992 मुक़ाबला 1993 
संग्राम 1993 धनवान 1993 
खुद्दार 1994 अंदाज़ 1994 
अंदाज़ अपना अपना 1994 सुहाग 1994 
जीत 1996 राजा हिन्दुस्तानी 1996 
रक्षक 1996 साजन चले ससुराल 1996 
जुड़वा 1997 हीरो न. 1 1997 
दिल तो पागल है 1997 हसीना मान जाएगी 1999 
हम साथ साथ हैं 1999 लवेरिअ 2000 
दुल्हन हम ले जाएंगे 2000 चल मेरे भाई 2000 
फ़िज़ा 2000 एक रिश्ता 2001 
शक्ति 2002 ज़मानत 2007 
डेंजरस इश्क़ 2012 

करिश्मा कपूर के अवार्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Karisma Kapoor)

वर्ष 1998 सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार नेशनल फिल्म अवार्ड , फिल्म दिल तो पागल है 

वर्ष 1997 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड , फिल्म राजा हिन्दुस्तानी   

वर्ष 2001 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड , फिल्म फ़िज़ा 

वर्ष 2002 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड , फिल्म ज़ुबैदा 

वर्ष 2003 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवार्ड , फिल्म शक्ति : द पावर  

वर्ष 2001 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री आईआईएफ़ए (IIFA) अवार्ड , फिल्म फ़िज़ा 

करिश्मा कपूर की आगामी फिल्म (Karishma Kapoor upcoming movie)

ब्राउन –  Brown 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!