ऋषि का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफ़र(Biography of Rishi)

  • July 16, 2017
  • 2 min read
ऋषि का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफ़र(Biography of Rishi)

ऋषि कपूर का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Rishi Kapoor)

ऋषि कपूर बॉलीवुड में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं| उन्होंने अपने जीवन में बॉलीवुड इंडस्ट्री को कईं सुपर हिट फ़िल्में दी हैं| ऋषि कपूर कईं अवार्ड्स और सम्मान  अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं | ऋषि कपूर का पूरा परिवार ही बॉलीवुड से संबंध रखता है | कपूर खानदान के केवल पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएँ भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सुंदरता का जलवे बिखेर चुकी हैं | ऋषि कपूर अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला भी लिख चुके हैं | अपनी निजी ज़िन्दगी के अलावा वह समाज में चल रहे  मुद्दों पर भी अपने विचार खुल कर रखा करते थे, जिसके चलते वह सुर्ख़ियों में तो रहते ही थे परन्तु इसकी वजह से उन्हें अक्सर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता था | 

Also Read  बोमन ईरानी का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Boman Irani) 

ऋषि कपूर का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Rishi Kapoor’s biography and his family background)

ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को बॉम्बे, बॉम्बे स्टेट भारत में हुआ | इनकी  माता का नाम कृष्णा मल्होत्रा है | इनके पिता राज कपूर का क्लासिकल  हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान है | उस  राज कपूर का बँगला बॉम्बे स्टेट के दक्षिण बॉम्बे में हुआ  था | मूल रूप से ऋषि कपूर पेशावर से सम्बन्ध रखते हैं परन्तु 1947 के बंटवारे के पश्चात उन्होंने अपने पुश्तैनी घर को छोड़ दिया | इनके दादा पृथ्वीराज कपूर मुग़ल – ए – आज़म फ़िल्म में निभाए अकबर के किरदार के लिए आज तक जाने जाते हैं | ऋषि कपूर की दो बहनें हैं – ऋतू नंद जो कि इन्शुरन्स एजेंट रह चुकी हैं और रीमा जैन | 

ऋषि कपूर की शैक्षणिक योग्यता 

ऋषि कपूर की  प्रारम्भिक शिक्षा कर्नल ब्राऊन कैम्ब्रिज स्कूल देहरादून से हुई | उसके पश्चात आगे की शिक्षा के लिए वह चैम्पियन स्कूल बॉम्बे वापस लौट आए| अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह अजमेर चले आगे और वहां मायो  कॉलेज अजमेर से उन्होंने सनातक की उपाधि प्राप्त की | 

Also Read  राजेश खन्ना  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rajesh Khanna)

ऋषि कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Rishi Kapoor)

वास्तविक नाम ऋषि कपूर 
ऋषि कपूर का उपनाम चिंटू 
ऋषि कपूर का जन्मदिन 4 सितम्बर 1952 
ऋषि  कपूर का जन्म स्थान बॉम्बे , बॉम्बे स्टेट भारत 
ऋषि कपूर का मूल निवास स्थान बॉम्बे , बॉम्बे स्टेट भारत 
ऋषि कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय 
ऋषि कपूर का मृत्यु तिथि 30 अप्रैल 2020 
ऋषि कपूर की शैक्षणिक योग्यता स्नातक 
ऋषि कपूर के घर का पता कृष्णा राज , 27 पाली हिल्स , बांद्रा (पश्चिम) मुंबई भारत 
ऋषि कपूर का धर्म हिन्दू 
ऋषि कपूर के स्कूल का नाम कर्नल ब्राऊन कैम्ब्रिज स्कूल देहरादून,    चैम्पियन स्कूल बॉम्बे 
ऋषि कपूर के कॉलेज का नाम मायो कॉलेज, अजमेर – राजस्थान , भारत 
ऋषि कपूर की प्रति फिल्म आय 4 करोड़ रूपए 
ऋषि कपूर की कुल संपत्ति 256 करोड़ रूपए 
ऋषि कपूर की वैवाहिक तिथि 22 जनवरी 1980 

ऋषि कपूर की शारीरिक सरंचना (Rishi Kapoor body structure)

ऋषि कपूर की लम्बाई 5 फ़ीट 8 इंच 
ऋषि कपूर का वज़न 88 किलोग्राम 
ऋषि कपूर का शारीरिक माप छाती 45 इंच , कमर 38 इंच , बायसेप्स 13 इंच 
ऋषि कपूर की आँखों का रंग गहरा भूरा 
ऋषि कपूर के बालों का रंग सफ़ेद 

ऋषि कपूर का परिवार (Rishi Kapoor’s family)

ऋषि कपूर के पिता का नाम राज कपूर 
ऋषि कपूर की माता का नाम कृष्णा मल्होत्रा 
ऋषि कपूर के दादा का नाम पृथ्वीराज कपूर 
ऋषि कपूर के भाइयों के नाम रणधीर कपूर और राजीव कपूर 
ऋषि कपूर की बहनों के नाम ऋतू नंदा और रीमा जैन 
ऋषि कपूर की  पत्नी का नाम नीतू सिंह 
ऋषि कपूर के बेटे के नाम रणबीर कपूर 
ऋषि कपूर की बेटी का नाम रिद्धिमा कपूर साहनी 

ऋषि कपूर का बॉलीवुड में बाल कलाकार के तौर पर पदार्पण (Rishi Kapoor’s Bollywood debut as a child artist)

यदि ऋषि कपूर के बॉलीवुड में पदार्पण की बात करें तो वह 3 वर्ष की आयु में ही बाल कलाकार के तौर पर यह  थे| 

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

वह अपने पिता राज कपूर की फिल्म 420 के एक गीत “प्यार हुआ इकरार हुआ है” में बाल कलाकार के तौर पर नज़र आए | उसके पश्चात वह अपने पिता की ही दूसरी फिल्म मेरा नाम जोकर में नज़र आए | इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता की किशोरावस्था को प्रदर्शित किया था | 

ऋषि कपूर का बतौर मुख्य अभिनेता बॉलीवुड में पदार्पण (Rishi Kapoor’s Bollywood debut as a lead actor)

ऋषि कपूर ने बतौर मुख्य अभिनेता वर्ष 1973 में आई फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में पदार्पण किया | इस फिल्म में उनकी सह कलाकार डिंपल कपाड़िया थी और बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी भी यह पहली ही फिल्म थी| इस फिल्म ने उस समय बॉक्सऑफिस पर ब्लॉक बास्टर कमाई की और नए रिकॉर्ड कायम किए | वर्ष 2012 में दिए ऋषि कपूर के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोगों को लगता था कि यह फिल्म फिल्म इंडस्ट्री में  मुझे लॉन्च करने के लिए बनाई गयी थी परन्तु वास्तविकता यह थी की यह फिल्म “ मेरा नाम जोकर “ फिल्म के कारण हुए ऋण को चुकाने के लिए बनाई गयी थी | 

अपनी पहली ही फिल्म से वह चर्चा में आ गए थे | इस फिल्म की सफलता के पश्चात उन्होंने एक के बाद एक हिट फ़िल्में दी जैसे कि रफू चक्कर , अमर अकबर एंथनी, खेल खेल में, हम किसी से कम नहीं, क़र्ज़ आदि | 

ऋषि कपूर की फिल्मों की सूची (Rishi Kapoor movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
मेरा नाम जोकर 1970 बॉबी 1973 
खेल खेल में 1975 लैला मजनू 1976 
कभी कभी 1976 अमर अकबर अन्थोनी 1977 
हम किसी से काम नहीं 1977 फूल खिले हैं गुलशन गुलशन 1978  
पति पत्नी और वोह 1978 सरगम 1979 
क़र्ज़ 1980 नसीब 1981 
प्रेम रोग 1982 कुली 1983 
सागर 1985 नगीना 1986 
खज़ाना 1987 घर घर की कहानी 1988 
बड़े घर की बेटी 1989 चाँदनी 1989 
अमीरी गरीबी 1990 अजूबा 1991 
हीना 1991 बंजारन 1991 
दीवाना 1992 बोल राधा बोल 1992 
शीर्मअं आशिक़ 1993 दामिनी 1993 
ईना मीणा डीका 1994 याराना 1995 
प्रेम ग्रन्थ 1996 राजू चाचा 2000 
ये है जलवा 2002 तहज़ीब 2003 
हम तुम 2004 प्यार में ट्विस्ट2005 
फना 2006 थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक 2008 
दिल्ली 6 2009 लव आजकल 2009 
दो दूनी चार 2010 पटिआला हाउस 2011 
अग्निपथ 2012 हॉउसफुल 2 2012 
औरंज़ेब 2013 बेशरम 2013 
कांची 2014 आल इस वैल्ल 2015 
102 नॉट आउट 2018 मुल्क 2018 
जूठा कहीं का 2019 द बॉडी 2019 

ऋषि कपूर के अवार्ड्स और सम्मान (Rishi Kapoor’s Awards and Honors)

वर्ष 1970 नैशनल फिल्म अवार्ड फिल्म मेरा नाम जोकर 

वर्ष 1974 फिल्म फेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्म बॉबी 

वर्ष 2008 फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 

वर्ष 2009 रूसी सरकार द्वारा सिनेमा में योगदान के लिए सम्मान 

वर्ष 2011 फिल्मफेयर अवार्ड सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक फिल्म दो दूनी चार के लिए 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!