आशुतोष राणा का जीवन परिचय, पारिवारिक और बॉलीवुड सफर(Biography of Ashutosh Rana)

  • July 16, 2017
  • 2 min read
आशुतोष राणा का जीवन परिचय, पारिवारिक और बॉलीवुड सफर(Biography of Ashutosh Rana)

आशुतोष राणा  का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Ashutosh Rana)

आशुतोष राणा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर, लेखक और टेलीविजन के क्षेत्र में भी उनका बेहतरीन व्यक्तित्व। आशुतोष राणा हिंदी फिल्मों के साथ-साथ मराठी,  तेलुगू,  कन्नड़,  तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अपने अभिनय के दम पर वह अब तक कईं अवार्ड और सम्मान अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं। आशुतोष राणा एक अनुशासित व्यक्ति हैं। वह अपने गुरु का बहुत सम्मान और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं। अपने गुरु को आशुतोष राणा दादा जी कहकर करते हैं। अपने दादा गुरु के परामर्श पर ही इन्होंने अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार किया।

Also Read  मनोज बाजपाई का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Manoj Bajpayee)

आशुतोष राणा का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Ashutosh Rana’s birthday and his family background)

आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1964 को मध्य प्रदेश राज्य के ग़दरवाड़ा जिला में हुआ। इनका बचपन ग़दरवाड़ा में ही बीता। बचपन से ही आशुतोष राणा को अभिनय करने का शौक था। जब भी कभी उनके क्षेत्र में रामलीला का नाटक किया जाता था उसमें वह रावण का चरित्र निभाया करते थे। रामेश्वर नीखरा जो कि मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम लोकसभा के दो बार सदस्य रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं  आशुतोष राणा के भजन भाई हैं। इनके पिता का नाम रामनारायण नीखरा है परंतु माता जी का नाम ज्ञात नहीं है।

आशुतोष राणा की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Ashutosh Rana)

आशुतोष राणा की प्रारंभिक शिक्षा ग़दरवाड़ा के ही एक प्राइमरी स्कूल से हुई।  उसके बाद वह मध्य प्रदेश में स्थानांतरित हो गए और वहीं के डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह अपनी रूचि के अनुसार अभिनय सीखने के लिए दिल्ली चले गए।  वहां जाकर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली में अभिनय का कोर्स पूरा किया। अभिनय के प्रति  इनकी लगन, मेहनत और समर्पण को देखकर सत्यदेव दुबे इन्हें काम देना शुरू किया। आशुतोष राणा ने सत्यदेव दुबे के साथ पृथ्वी थिएटर में कई नाटकों में हिस्सा लिया।

Also Read  करिश्मा कपूर का जीवन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Karisma Kapoor)

आशुतोष राणा की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Ashutosh Rana)

वास्तविक नाम आशुतोष राणा रामनारायण मिश्रा
 आशुतोष राणा का जन्मदिन 10 नवंबर 1967 
 आशुतोष राणा की आयु57 वर्ष
 आशुतोष राणा का जन्म स्थान ग़दरवाड़ा  मध्य प्रदेश भारत
 आशुतोष राणा का मूल निवास स्थान ग़दरवाड़ा  मध्य प्रदेश भारत
आशुतोष राणा की घर का पता 303-  बी,  लीला अपार्टमेंट,  यारी रोड,  वरसोवा अंधेरी मुंबई
 आशुतोष राणा की राष्ट्रीयता भारतीय
 आशुतोष राणा की शैक्षणिक योग्यता स्नातक
 आशुतोष राणा के स्कूल का नाम हाई स्कूल गाडरवाड़ा 
आशुतोष राणा के कॉलेज का नामडॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश   नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा मुंबई
आशुतोष राणा का व्यवसाय अभिनेता,  टेलीविजन प्रस्तोता,  लेखक
 आशुतोष राणा की प्रति फिल्म आय  ₹4 – 5 करोड़ रुपए
 आशुतोष राणा की कुल संपत्ति ₹46 करोड़ रुपए
आशुतोष राणा की वैवाहिक स्थिति विवाहित 
आशुतोष राणा की वैवाहिक स्थिति 25 मई 2001

आशुतोष राणा की शारीरिक संरचना (Body Structure of Ashutosh Rana)

आशुतोष राणा की लंबाई 5 फुट 8 इंच
 आशुतोष राणा का वजन 75 किलोग्राम
 आशुतोष राणा का शारीरिक माप छाती 42 इंच,  कमर 33 इंच,  बायसैप्स 12 इंच
 आशुतोष राणा की आंखों का रंग काला
 आशुतोष राणा के बालों का रंग काला

 आशुतोष राणा का परिवार (Ashutosh Rana’s family)

आशुतोष राणा के पिता का नाम रामनारायण नीखरा 
 आशुतोष राणा की माता  का नाम ज्ञात नहीं
 आशुतोष राणा की बहन का नाम कामिनी गुप्ता
 आशुतोष राणा की पत्नी का नाम रेणुका शहाणे
 आशुतोष राणा के बड़े बेटे का नाम शौर्यमान राणा 
 आशुतोष राणा के छोटे बेटे का नाम सत्येंद्र राणा

आशुतोष राणा का टेलीविजन पर पदार्पण (Ashutosh Rana’s debut on television)

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली से अभिनय का कोर्स पूरा करने के पश्चात वह कुछ समय तक थिएटर से जुड़े रहे और नाटकों में अभिनय करते रहे। उसके पश्चात उन्होंने एक धारावाहिक स्वाभिमान से टेलीविजन की दुनिया में पदार्पण किया। इस  धारावाहिक में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। इस धारावाहिक की सफलता के पश्चात उनको और धारावाहिक फर्ज,  साजिश,  जैक्स कभी,  वारिस आदि में अभिनय करने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने बाज़ी किसकी और सरकार की दुनिया जैसे रियलिटी शोस में होस्ट भी किया। वर्ष 2000 में स्टार प्लस पर आने वाली एक धारावाहिक काली – एक अग्निपरीक्षा में उन्होंने ठकराल  नामक एक नकारात्मक किरदार निभाया। दूरदर्शन पर आने वाले एक धारावाहिक अपराधी कौन में भी वह अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुके हैं।

Also Read  सोनू सूद का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Sonu Sood)

आशुतोष राणा का बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण। (Ashutosh Rana debut in Bollywood industry.)

थिएटर और टेलीविजन में अपने उम्दा अभिनय का प्रदर्शन करने के पश्चात आशुतोष राणा ने बॉलीवुड की और अपना रुख किया। वर्ष 1996 में आई फिल्म संशोधन से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण कर चुके थे। इस फिल्म में  आशुतोष राणा ने दामन वर्मा का किरदार निभाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई तो नहीं की परंतु आशुतोष राणा के अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 1997 में उन्होंने दो फिल्मों में काम किया तमन्ना और कृष्णा अर्जुन। इन फिल्मों से भी आशुतोष राणा को सराहना तो मिली परंतु वह कोई खास पहचान नहीं बना पाए।

वर्ष  1998 में आई फिल्म दुश्मन उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने मनोरोगी हत्यारे  गोकुल पंडित नामक किरदार निभाया। वर्ष 1998 आशुतोष के करियर के लिए भी एक सफल वर्ष रहा क्योंकि इस वर्ष इन्होंने दो और सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया गुलाम और जख्म। गुलाम फिल्म में उनके सह कलाकार आमिर खान और  रानी मुखर्जी थी जबकि जख्म फिल्म में उनके सह कलाकार अजय देवगन, पूजा भट्ट, सोनाली बेंद्रे  थे। इन फिल्मों की सफलता के पश्चात वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देते गए। 

आशुतोष राणा ने अधिकतर नकारात्मक किरदार ही निभाए परंतु अपने सेफ जोन से बाहर जाकर हास्य फिल्मों में भी काम किया  जैसे कि अता पता लापता, हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां,  पगलैट और हंगामा 2।

 आशुतोष राणा की फिल्मों की सूची (Ashutosh Rana’s movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 संशोधन 1996 तमन्ना 1997
 कृष्णा अर्जुन 1997 दुश्मन 1998
 गुलाम 1998ज़ख्म  1998
 संघर्ष 1999 जानवर 1999
 लाडो 2000 बादल 2000
 तरकीब 2000 गुरु महागुरु 2001
कुसूर  2001 राज़  2002
 अंश 2002 डेंजर 2002
 एलओसी कारगिल 2003 2 अक्टूबर 2003
 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों 2004 कलयुग 2005
 आवारापन 2007 धोखा  2007
 समर 2007 2008 कॉफी हाउस 2009
 रामायण द एपिक  2010अता पता लापता 2012
 जिला गाजियाबाद 2013 हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां 2014
 अब तक छप्पन 2 2015 डर्टी पॉलिटिक्स 2015
 शोरगुल 2016 आ गया हीरो 2017
 मुल्क 2018 सिंबा 2018
 सोन चिड़िया 2019वॉर  2019
पगलैट  2021 हंगामा 2 2021
 सम्राट पृथ्वीराज 2022राष्ट्र क्वच ओम 2022

आशुतोष राणा की आगामी फिल्में(Ashutosh Rana’s upcoming movies)

 शमशेरा            –           Shamshera

 पठान               –           Pathaan 

 टाइगर 3           –           Tiger 3

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!