बोमन ईरानी का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Boman Irani) 

  • August 4, 2017
  • 2 min read
बोमन ईरानी का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Boman Irani) 
Contents hide

बोमन ईरानी का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Boman Irani)

बोमन ईरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत स्ट्रगल किया है। वर्ष 2000 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और तब से लेकर आज तक वह 100 से अधिक फिल्मों में सफलतापूर्वक अभिनय कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले बोमन ईरानी ने फोटोग्राफी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2003 में आई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस उन्हें मुख्य पहचान मिली। जिसमें उन्होंने डॉ जे अस्थाना का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के प्रसाद उन्होंने इसी फिल्म के दूसरे सीक्वल लगे रहो मुन्ना भाई में भी काम किया। बोमन ईरानी अब तक फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में उनके सामने सह अभिनेता कोई भी हो परंतु बोमन ईरानी का अभिनय सब में अलग ही नजर आता है। बोमन ईरानी नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर हैं। 

Also Read  मोहम्मद जीशान अय्यूब की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Mohammad Zeeshan Ayyub)

बोमन ईरानी का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Boman Irani’s birthday and his family background)

बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को बॉम्बे स्टेट भारत में हुआ। बोमन ईरानी मुख्यता ईरानी जोरोस्ट्रियन परिवार से संबंध रखते हैं।बोमन ईरानी के माता पिता का नाम तो ज्ञात नहीं है,  परंतु यह अवश्य ज्ञात है कि बोमन ईरानी के जन्म होने से 6 महीने पहले इनके पिता का जून 1959 में देहांत हो गया था और 9 जून 2021 को इनकी माता का भी देहांत हो गया।फिल्म इंडस्ट्री में आज बोमन ईरानी  जिस मुकाम पर हैं  उसके पीछे एक ही माता का बहुत योगदान है। इनकी माता है इनको बार-बार फिल्में देखने के लिए प्रोत्साहित किया करती  थी। वह बचपन में ही स्कूल खत्म होने के बाद अलेक्जेंडर सिनेमा में फिल्म देखने जाया करते थे और  उनका उद्देश्य सिनेमैटोग्राफी  और अभिनय की कला को बारीकी से देखना होता था। बोमन ईरानी बचपन से ही डिस्लेक्सिक ( न पढ़ पाने की बीमारी), ADHD अटेंशन डिफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर, और lisp (तुतलाने) की आदत थी। जिस पर बाद में इनको ने काबू पा लिया।

बोमन ईरानी की शैक्षणिक योग्यता (Boman Irani Educational Qualification)

बोमन ईरानी की स्कूली शिक्षा सेंट मैरी स्कूल मुंबई से पूर्ण हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने मीठीबाई कॉलेज में दाखिला ले लिया,  जहां से इन्होंने 2 साल का वेटर (Waiter) कोर्स किया।वेटर का कोर्स पूरा करने के पश्चात इन्होंने ताजमहल पैलेस एंड टॉवर बतौर वेटर  काम करना शुरू कर दिया। यह काम इन्होंने लगातार 2 साल तक किया। इनकी मेहनत और लगन को देखते हुए कुछ समय पश्चात इनका प्रमोशन भी कर दिया गया। इसी दौरान इन्होंने पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा की पढ़ाई भी की।

बोमन ईरानी की व्यक्तिगत जानकारी (Boman Irani’s personal information)

 वास्तविक नाम बोमन ईरानी
 बोमन ईरानी के सबसे लोकप्रिय किरदार डॉक्टर जे अस्थाना ( मुन्ना भाई एमबीबीएस)    वीरू सहस्त्रबुद्धे या  वायरस ( 3इडियटस)
 बोमन ईरानी का जन्मदिन 2 दिसंबर 1959 
बोमन ईरानी की आयु 62 वर्ष
 बोमन ईरानी का जन्म स्थान नागपाडा, बॉम्बे  महाराष्ट्र भारत
 बोमन ईरानी का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
बोमन ईरानी की राष्ट्रीयता भारतीय
 बोमन ईरानी का धर्म जोरोस्ट्रियन ( पारसी)
 बोमन ईरानी की शैक्षणिक योग्यता पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा
 बोमन ईरानी के स्कूल का नाम सेंट मैरी स्कूल मुंबई
 बोमन ईरानी के कॉलेज का नाम मीठीबाई कॉलेज मुंबई
 बोमन ईरानी का व्यवसाय अभिनेता
 बोमन ईरानी की प्रति फिल्म फीस  3 से 4 करोड रुपए
बोमन ईरानी की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस1 करोड़ रूपए 
बोमन ईरानी की वार्षिक आय13 करोड़ रूपए 
बोमन ईरानी की कुल संपत्ति96 करोड़ रूपए 
ईरानी की वैवाहिक स्थिति विवाहित
बोमन ईरानी की वैवाहिक तिथि वर्ष 1995 में

 बोमन ईरानी की शारीरिक संरचना (Boman Irani body structure)

बोमन ईरानी की लंबाई 6 फुट 2 इंच
 बोमन ईरानी का वजन  88  किलोग्राम
 बोमन ईरानी का शारीरिक माप छाती  43 इंच,  कमर 38 इंच,  बाइसेप्स 13 इंच
 बोमन ईरानी की आंखों का रंग गहरा भूरा
 बोमन ईरानी के बालों का रंग काला

 बोमन ईरानी का परिवार (Boman Irani’s family)

बोमन ईरानी के पिता का नाम  ज्ञात नहीं
 बोमन ईरानी की माता का नाम ज्ञात नहीं
 बोमन ईरानी की  पत्नी का नामज़ेनोबिआ ईरानी 
बोमन ईरानी के बेटों का नामदनेश ईरानी और कायोज ईरानी 
बोमन ईरानी की बहू का नामरिया ईरानी (दनेश ईरानी की पत्नी )

बोमन ईरानी का फोटोग्राफी करियर (Boman Irani’s photography career)

 जब बोमन ईरानी ताजमहल पैलेस एंड टॉवर में वेटर का काम किया करते थे तब उनको आने वाले मेहमानों से  टिप  मिला करती थी। उन्हीं पैसों को जमा करके बोमन ईरानी ने एक कैमरा खरीदा था। उस कैमरे से स्कूल क्रिकेट फुटबॉल मैच के फोटो खींचकर उनको 20 से ₹30 में बेचा करते थे। अपनी शादी से पहले तक भी उन्होंने यह काम जारी रखा था। एक बार जब बोमन ईरानी अपने परिवार के साथ ऊटी  घूमने गए तो उनके  सभी पैसे खत्म हो गए थे। इस घटना ने उनको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अब वह दरिद्रता की  जिंदगी नहीं देंगे बल्कि उन्हें अपने जीवन में कुछ कठोर निश्चय करने होंगे। 32 वर्ष की आयु तक भी बोमन ईरानी एक फ्रीलांस फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे परंतु जब मुंबई में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ तो हर अदजानिया  जो कि उस समय ओलंपिक बॉक्सिंग एसोसिएशन भारत के प्रेसिडेंट थी उन्होंने बोमन ईरानी को  इस कार्यक्रम में बतौर ऑफिशियल फोटोग्राफर  काम करने का न्योता दिया। उसे बोमन ईरानी ने स्वीकार कर लिया। अपने फोटोग्राफी के  करियर के आखिरी दिनों में वह एक फोटो का ₹1000 लिया करते थे।

Also Read  वरुण शर्मा की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि । फिल्मों में पदार्पण(Biography of Varun Sharma)

बोमन ईरानी का थिएटर करियर (Boman Irani’s Theater Career)

स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही उनको अभिनय के क्षेत्र में काम करने का जुनून था। वर्ष 1981 से 1983 के दौरान  उन्होंने हंसराज सिंधिया से अभिनय की कोचिंग ली ।  वर्ष 1982 में आई गांधी एक बायोग्राफिकल फिल्म में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार निभाया था। इस फिल्म में बोमन ईरानी के अभिनय को खूब सराहा गया।

बोमन ईरानी का बॉलीवुड में पदार्पण (Boman Irani’s Bollywood debut)

 वर्ष 2000 आते-आते बोमन ईरानी फैंटा ,  अंबुजा सीमेंट,  सिएट टायर,  क्रेक्जैक बिस्किट  के विज्ञापनों से देश भर में मशहूर हो गए थे।  वर्ष 2003 में आई फिल्म डरना मना है में इनको एक छोटा सा किरदार दिया गया जिसको इन्होंने बहुत अच्छे से निभाया। इसी वर्ष इनके जीवन की वह फिल्म रिलीज हुई जिसने इनके जीवन की काया ही पलट दी। और वह सुनती मुन्ना भाई एमबीबीएस। इस फिल्म में इनके द्वारा निभाए गए डॉक्टर जे अस्थाना के किरदार को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब सराहा गया। इसके बाद इन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कि मैं हूं ना,  लगे रहो मुन्ना भाई,  खोसला का घोसला,  हाउसफुल,  वीर-ज़ारा, मैंने गांधी को नहीं मारा आदि फिल्मों में अतुलनीय काम किया।

Also Read  कृति सेनन का जीवन परिचय, पारीवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Kriti Sanon)

वर्ष 2009 में आई हिंदी रोमांटिक कॉमेडी  कमिंग ऑफ एज  ड्रामा फिल्म  3 ईडियट्स  इनके फिल्मी करियर की दूसरी ऐसी फिल्म है। जिससे यह भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी दर्शकों में भी लोकप्रिय अभिनेता बन गए है।

बोमन ईरानी की कुछ सुपरहिट फिल्में (Some superhit movies of Boman Irani)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष
 मुन्ना भाई एमबीबीएस 2003वीर – ज़ारा  2004
 नो एंट्री 2005 लगे रहो मुन्ना भाई 2006
 हे बेबी 2007 दोस्ताना 2008
 3 ईडियट्स 2009 हाउसफुल 2010
 डॉन 2 द किंग इज बैक 2011 स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012
 जौली एलएलबी 2013 पीके 2014
 दिलवाले 2015 हाउसफुल 3 2016
 संजू 2018 टोटल धमाल 2019
 मस्का 2020 83 2021
 जयेशभाई जोरदार2022 

बोमन ईरानी की अवार्ड्स और सम्मान (Boman Irani’s Awards and Honors)

 वर्ष 2004  सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन स्क्रीन अवॉर्ड्स  फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस  

 वर्ष 2008  सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार  फिल्म फेयर अवार्ड  फिल्म 3 ईडियट्स

 वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ विलन  स्क्रीन अवॉर्ड्स फिल्म 3 ईडियट्स 

वर्ष 2010  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नकारात्मक भूमिका इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स फिल्म 3 ईडियट्स

बोमन ईरानी की आगामी फिल्में (Boman Irani upcoming movies)

ऊँचाई  – Uunchai 

बोमन ईरानी की आगामी फिल्में

ऊँचाई  – Uunchai 

बोमन ईरानी के सर्वश्रेष्ठ किरदार

डॉ जे अस्थाना ( मुन्ना भाई एमबीबीएस) और वीरू सहस्त्रबुद्धे या वायरस (3 ईडियट्स)

बोमन ईरानी की कुल संपत्ति

96 करोड़ रूपए के लगभग 

बोमन ईरानी के शोक 

फोटोग्राफी

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!