मनोज बाजपाई का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Manoj Bajpayee)

  • July 16, 2017
  • 1 min read
मनोज बाजपाई का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Manoj Bajpayee)

मनोज बाजपाई का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Manoj Bajpayee)

मनोज बाजपाई केवल हिन्दी फिल्मों मे ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों तमिल, तेलुगु मे भी जाना माना नाम है| स्टारकिड ने होते हुए भी उन्होंने अपने अभिनय के दम पर अपनी फैन फॉलोइनग बनाई है | यह थेयतर से निकले उन अभिनेताओं मे से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है | अपने अभिनय के दम पर यह अब तक कईं पुरुस्कार अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं | यह बिहार के चंपारन स्थान के रहने वाले हैं | नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी ने एक इंटरव्यू मे बताया की किक फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाने की प्रेरणा उनको मनोज बाजपाई के अक्स फिल्म मे निभाए किरदार से मिली थी |

Also Read  राकेश रोशन की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Biography of Rakesh Roshan)

मनोज बाजपाई का जीवन परिचय और उनकी पारीवारिक पृष्ठभूमि(Biography and family background of Manoj Bajpayee)

मनोज बाजपाई का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिमी चंपारण के बेतियाह शहर मे हुआ |मनोज बाजपाई एक निम्न मध्यवर्गीय ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं | अपने पाँच भाई बहनों मे यह दूसरे न. पर हैं | बचपन में इनका नाम मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के नाम पर रखा गया था | इनके पिता एक किसान हैं जबकि माता गृहणी हैं | इनकी एक बहन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री मे फैशन डिज़ाइनर हैं | बचपन में यह अपने पिता के साथ खेती करने में उनकी मदद किया करते थे परंतु बचपन ही से उन्हें अभिनेता बनने का शोक था |

मनोज बाजपाई की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Manoj Bajpayee)

मनोज बाजपाई के पिता बड़ी मुश्किल से इनकी पढ़ाई का खर्चा निकाल पाते थे | आर्थिक स्थिति अछि न होने कारण इनकी प्रारम्भिक शिक्षा 4थी कक्षा तक एक झोंपड़ीनुमा स्कूल मे हुई थी | उसके पश्चात उन्होंने आगे की पढ़ाई ख्रीस्त राज्य हाई स्कूल बेतियाह से की | 10 वीं तक इन्होंने वहीं से शिक्षा प्राप्त की | इसके पश्चात उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा महारानी जानकी कुँवर कॉलेज बेतियाह से की | बेतियाह मे शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए न ही पर्याप्त साधन थे और न ही कॉलेज | इसलिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह 17 वर्ष की आयु मे दिल्ली आ गए और सत्यवती कॉलेज और उसके बाद रंजस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की | क्योंकि बचपन से ही वह अभिनेता बनना चाहते थे | नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बारे मे सुना तो उन्होंने वहाँ से अभिनय का कोर्स करने के लिए आवेदन कर दिया | तीन बार इनके आवेदन को रद्द कर दिया गया परंतु चौथे प्रयास मे वह सफल हो गए |

Also Read  विद्युत जामवाल की जीवनी, पारिवर और बॉलीवुड सफलता(Biography of Vidyut Jammwal)

मनोज बाजपाई की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Manoj Bajpayee)

वास्तविक नाममनोज बाजपाई
मनोज बाजपाई का उपनामज्ञात नहीं
मनोज बाजपाई का जन्मदिन23 अप्रैल 1969
मनोज बाजपाई की आयु53 वर्ष
मनोज बाजपाई का जन्मस्थानबेलवा,ज़िला पश्चिमी चंपारण , बिहार – भारत
मनोज बाजपाई का मूल निवास स्थानबेलवा,ज़िला पश्चिमी चंपारण , बिहार – भारत
मनोज बाजपाई की राष्ट्रीयताभारतीय
मनोज बाजपाई की शैक्षणिक योग्यताइतिहास नाटक मे स्नातक
मनोज बाजपाई के स्कूल का नामख्रीस्त राजा हाई स्कूल बेतियाह पश्चिमी चंपारण बिहार
मनोज बाजपाई के कॉलेज का नामसत्यवती कॉलेज दिल्ली रामजस कॉलेज दिल्ली
मनोज बाजपाई का व्यवसायअभिनेता
मनोज बाजपाई की प्रति फिल्म आय4 करोड़ रुपए
मनोज बाजपाई की कुल संपत्ति111 करोड़ रुपए
मनोज बाजपाई की वैवाहिक स्थितिविवाहित
मनोज बाजपाई की वैवाहिक तिथिअप्रैल 2006

मनोज बाजपाई की शारीरिक संरचना(Physical structure of Manoj Bajpayee)

मनोज बाजपाई की लंबाई5 फुट 9 इंच
मनोज बाजपाई का वज़न68 किलोग्राम
मनोज बाजपाई का शारीरिक मापछाती 39 इंच, कमर 33 इंच, बायसैपस 12 इंच
मनोज बाजपाई की आँखों का रंगकाला
मनोज बाजपाई के बालों का रंगकाला

मनोज बाजपाई का परिवार (Manoj Bajpayee’s family)  

मनोज बाजपाई के पिता का नामराधाकांत बाजपाई  
मनोज बाजपाई की माता का नामज्ञात नहीं
मनोज बाजपाई के भाई2 भाई (नाम ज्ञात नहीं )
मनोज बाजपाई की बहनों का नाम3 बहनें ( नाम ज्ञात नहीं )
मनोज बाजपाई की पत्नी का नामशबाना उर्फ नेहा
मनोज बाजपाई की बेटी का नामअव नायला

मनोज बाजपाई का थेयटर से बॉलीवुड मे पदार्पण (Manoj Bajpayee’s debut in Bollywood with theater)

मनोज बाजपाई को सबसे पहला मौका वर्ष 1994 में आई बायोग्राफीकल ड्रामा फिल्म बैन्डिट क्वीन से मिला | इस फिल्म में वो पहले विक्रम मल्लाह का किरदार निभाने वाले थे परंतु वह रोल निर्मल पांडे ने निभाया और मनोज बाजपाई ने मान सिंह डाकू का किरदार निभाया | इसी वर्ष द्रोहकाल फिल्म भी आई परंतु इस फिल्म में उनको केवल 1 मिनट का सीन ही दिया गया |

Also Read  जैकलिन फर्नांडीस  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। अवार्ड और सम्मान। (Biography of Jacqueline Fernandez)

जब मनोज बाजपाई की मुलाकात महेशभट्ट से हुई तब तक भी वह एक स्ट्रगलिंग ऐक्टर ही थे और दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक स्वाभिमान में काम कर रहे थे | इसके पश्चात वह कुछ फिल्मों मे नजर आए जैसे कि दस्तक , तमन्ना और दौड़ परंतु इन सभी फिल्मों में भी उनके रोल बहुत छोटे थे| वर्ष 1998 में आई फिल्म उनके करिअर में मील का पत्थर साबित हुई | यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म थी| इस फिल्म में उन्होंने भीकू मात्रे का किरदार निभाया | इस फिल्म में किए अभिनय के लिए उनको खूब सराहा गया |

वर्ष 1999 में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई “कौन ?” और “शूल” | इनमें से शूल फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की | इस फिल्म में मनोज बाजपाई ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया और उनकी सहकलाकर रवीना टंडन थीं | इस फिल्म के बाद से वह उम्दा अभिनेताओं की सूची में गिने जाने लगे | उनको बड़े फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के भी प्रस्ताव आने लगे

मनोज बाजपाई की फिल्मों की सूची (List of Manoj Bajpayee movies)

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
बैन्डिट क्वीन1994द्रोहकाल1994
दस्तक1996संशोधन1996
तमन्ना1997दौड़1997
सत्या       1998कौन?1999
शूल1999फिज़ा2000
दिल पे मत ले यार2000ज़ुबैदा2001
अक्स2001पिंजर2003
LOC कारगिल2003जागो2004
वीर – ज़ारा2004बेवफ़ा2005
फ़रेब2005हैप्पी2006
दस कहानियाँ2007मनी है तो हनी है2008
ऐसिड फैक्ट्री2009राजनीति2010
रमायाना : द एपिक2010गैंग्स ऑफ वासेपुर2012
स्पेशल 262013शूट आउट ऐट वडाला2013
तेवर2015जय हिन्द2015
बुधिया सिंह बोर्न तो रन2016नाम शबाना2017
सरकार 32017सत्य मेंव जयते2018
भोंसले2018सोनचिड़िया2019
सूरज पे मंगल भारी2020  

मनोज बाजपाई के अवार्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Manoj Bajpayee)   

वर्ष 1999 सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार नैशनल फिल्म अवॉर्ड फिल्म सत्या   

वर्ष 2004 स्पेशल जूरी अवार्ड नैशनल फिल्म अवार्ड फिल्म पिंजर   

वर्ष 2021 सरश्रेष्ठ अभिनेता नैशनल फिल्म अवार्ड फिल्म भोंसले   

वर्ष 2000 सरश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक फिल्मफैयर अवार्ड फिल्म शूल

वर्ष 2017 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक फिल्मफेयर अवार्ड फिल्म अलीगढ़

वर्ष 2013 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता स्टारडस्ट अवार्ड फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर  

मनोज बाजपाई की आगामी फिल्में (Upcoming movies of Manoj Bajpayee)

गुलमोहर  :   Gulmohar 

मुग़ल रोड़ :   Mughal Road  

राख     :    Raakh 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!