करण जौहर का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण | Biography of Karan Johar

  • August 4, 2017
  • 2 min read
करण जौहर का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण | Biography of Karan Johar
Contents hide

करण जौहर का संक्षिप्त जीवन  परिचय (Brief biography of Karan Johar)

करण जौहर एक मशहूर फिल्म निर्माता ही नहीं बल्कि लोकप्रिय टेलिविजन पर्सनैलिटी भी है। इनके खुद की एक धर्मा प्रोडक्शन नाम से कंपनी है। जो अभिनय के क्षेत्र में नए कलाकारों को मौका देती है। बतौर निर्देशक इनकी सबसे पहली फिल्म कुछ कुछ होता है थी।  स्टार वर्ल्ड चैनल पर करण जौहर का एक धारावाहिक कॉफी विद करण भी बहुत लोकप्रिय है। इनके इस धारावाहिक में कई बड़े-बड़े कलाकार आते हैं।  इसके अलावा करण जौहर कहीं बड़े टीवी रियलिटी शो जैसे कि झलक दिखला जा,  इंडियाज गॉट टैलेंट  और इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार को जज कर चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान  करण जौहर के सबसे अच्छे मित्र हैं परंतु वह रितिक रोशन के काम से भी बहुत अधिक प्रभावित है।

करण जौहर का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Karan Johar’s birthday and his family background)

करण जौहर का जन्म  25 मई 1972 को बॉम्बे  में हुआ। वह फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर के बेटे हैं।  इनके पिता यश जौहर ने वर्ष 1979  धर्मा प्रोडक्शन के नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी खोली थी। इनकी माता का नाम हीरू जौहर है। अपने पिता की ओर से यह एक पंजाबी हिंदू परिवार से संबंध रखते हैं जबकि माता की ओर से इनका सिंधी हिंदू परिवार से संबंध है। वर्ष 2004 में इनके पिता का देहांत हो गया था।

Also Read  राजेश खन्ना  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rajesh Khanna)

 करण जौहर की शैक्षणिक योग्यता (Karan Johar’s Educational Qualification)

करण जौहर की स्कूली शिक्षा ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल मुंबई से  हुई। ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात इन्होंने  एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई में दाखिला ले लिया ग्राम। जहां से उन्होंने फ्रेंच भाषा में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

करण जौहर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Karan Johar)

वास्तविक नाम राहुल कुमार जोहर
 करण जौहर का उपनामKJo
 करण जौहर का जन्मदिन 25 मई 1972
 करण जौहर की आयु 50 वर्ष
 करण जौहर का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 करण जौहर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
करण जौहर के घर का पता मकान नंबर  29,  जैंस आर्केड,  दूसरी मंजिल,  14वां रोड खाड़ ,  पश्चिम मुंबई
 करण जौहर की राष्ट्रीयता भारतीय
 करण जौहर का धर्म हिंदू
 करण जौहर की शैक्षणिक योग्यताफ्रेंच में स्नातक 
करण जौहर के स्कूल का नाम ग्रीनलॉन्स हाई स्कूल मुंबई
 करण जौहर के कॉलेज का नाम एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई
 करण जौहर का व्यवसाय फिल्म निर्देशक,  निर्माता,  लेखक और टीवी होस्ट
 करण जौहर की मासिक आय10 करोड़ रुपए
 करण जौहर की प्रति फिल्म आय 100  करोड़ रुपए
 करण जौहर की कुल संपत्ति1592 करोड़ रुपए 
करण जौहर की वैवाहिक स्थिति विवाहित

 करण जौहर की शारीरिक संरचना (Karan Johar’s Body Structure)

करण जौहर की लंबाई 5 फुट 10 इंच
 करण जौहर का वजन  75 किलोग्राम
 करण जौहर का शारीरिक माप छाती  38 इंच,  कमर 30 इंच,  बाइसेप्स 12 इंच
 करण जौहर की आंखों का रंग गहरा भूरा
 करण जौहर के बालों का रंग काला

 करण जौहर का परिवार (Karan Johar’s family)

करण जौहर के पिता का नामस्वर्गीय  यश जौहर (  निर्माता)
 करण जौहर की माता का नामहीरु  जोहर
करण जौहर के बेटे का नामयश जौहर (सर्रोगेसी द्वारा)
करण जौहर की बेटी का नामरूही जौहर (सर्रोगेसी द्वारा)
 करण जौहर  के कजन भाइयों के नामआदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा

करण जौहर का अभिनय के क्षेत्र में  पदार्पण (Karan Johar’s acting debut)

करण जौहर ने वर्ष1989  से दूरदर्शन चैनल पर आने वाले धारावाहिक इंद्रधनुष में श्रीकांत नामक एक बच्चे का किरदार निभाया था।  इसी के साथ उनका अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण हो गया। उस समय वह भारतीय सीमा की व्यवसायिक फिल्मों से बहुत प्रभावित हुए। वह  राज कपूर,  यश चोपड़ा और सूरज  आर. बड़जातिया  के सेट पर जाने लगे और उनके कार्य से बहुत प्रभावित हुए। वह अंक ज्योतिष पर बहुत विश्वास करते थे  और उनका यह मानना था कि उनके लिए K  वर्ण से शुरू होने वाला शब्द बहुत भाग्यशाली है परंतु जब वर्ष 2006 में लगे रहो मुन्ना भाई रिलीज हुई,  तब से उन्होंने अंक ज्योतिष पर विश्वास करना बंद कर दिया। 

Also Read  कृति सेनन का जीवन परिचय, पारीवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Kriti Sanon)

करण जौहर का बतौर फिल्म निर्देशक बॉलीवुड में पदार्पण (Karan Johar’s Bollywood debut as a film director)

करण जौहर ने वर्ष 1995 में आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में बतौर सहायक निर्देशक  पदार्पण किया। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में ही नहीं बल्कि करण जौहर के कैरियर की भी एक सुपर हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1998 में बतौर निर्देशक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म कुछ कुछ होता है में निर्देशन का कार्य किया। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल पर आधारित फिल्म थी। वर्ष 2001 में इनकी दूसरी बतौर निर्देशक फिल्म कभी खुशी कभी गम आई।  यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित  हुई। इस फिल्म में  शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जया बच्चन,  काजोल,  करीना कपूर और रितिक रोशन ने जबरदस्त अभिनय किया। वर्ष 2006 में उनकी अगली  म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म  कभी अलविदा ना कहना रिलीज हुई। सुपर हिट साबित हुई।  इस फिल्म में भी शाहरुख खान तो थे ही और उनके साथ प्रीति जिंटा रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन थे। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।  वर्ष 2016 में करण जौहर ने रणबीर कपूर,  ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा को लेकर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाई, जिसका नाम था ए दिल है मुश्किल। 

Also Read  आसिफ शेख की जीवनी | पारीवारिक पृष्ठभूमि | फिल्मों में पदार्पण(Aasif Sheikh Biography)

 करण जौहर बतौर फिल्म निर्माता (Karan Johar as a Film Producer)

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर के साथ  बॉम्बे टॉकीज,  लस्ट स्टोरीज और घोस्ट स्टोरीज रिलीज हुई। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी बहुत सी फिल्में सुपरहिट हुई  जैसे कि कल हो ना हो वर्ष 2003,  दोस्ताना वर्ष 2008,  आई हेट लव स्टोरीज वर्ष 2010,  अग्निपथ वर्ष 2012,  यह जवानी है दीवानी वर्ष 2013,  हम्टी शर्मा की दुल्हनिया वर्ष 2014,  कपूर एंड संस वर्ष 2016, राज़ी  वर्ष 2018,  सिंबा वर्ष 2018।

 करण जौहर के अवार्ड और सम्मान  (Karan Johar’s Awards and Honors)

25 जनवरी 2020 भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार

वर्ष 1999  सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म कुछ कुछ होता है

वर्ष 1999  सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  ज़ी सिने अवॉर्ड्स  फिल्म कुछ कुछ होता है  

वर्ष 2,000 संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स फिल्म कुछ कुछ होता है

वर्ष 2001 सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन  इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स  फिल्म कुछ कुछ होता है

वर्ष 2002  सर्वश्रेष्ठ डायलॉग  फिल्म फेयर अवॉर्ड्स   फिल्म कभी खुशी कभी गम

वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ कहानी इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स  फिल्म कल हो ना हो

वर्ष 2007  सर्वश्रेष्ठ एंकर/ चैट शो  इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स  धारावाहिक कॉफी विद करण

 वर्ष 2008  सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स  फिल्म ओम शांति ओम

 वर्ष 2011  सर्वश्रेष्ठ  निर्देशक इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स फिल्म माय नेम इज खान

 वर्ष 2013 राष्ट्रपति का सम्मान प्रोडूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर

 वर्ष 2019  सर्वश्रेष्ठ फिल्म  फिल्मफेयर अवॉर्ड्स  फिल्म राज़ी 

करण जौहर की आगामी फिल्में (Karan Johar’s upcoming movies)

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  – Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

ब्रह्मास्त्र                                 – Brahmastra…………. 

लाइगर                                 –  Liger

 तख्त                                   – Takht

 दोस्ताना 2                           – Dostana 2 

 रणभूमि                               – Rannbhoomi 

करण जौहर की कुल संपत्ति

1592 करोड़ रूपए 

करण जौहर के  पसंदीदा अभिनेता

शाहरुख खान,  रितिक रोशन और ऋषि कपूर

करण जौहर की पसंदीदा  अभिनेत्री

काजोल,  रानी मुखर्जी और करीना कपूर

करण जौहर की पसंदीदा फिल्म

दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे 

करण जौहर का पसंदीदा स्थान

न्यूयॉर्क

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!