जैकलिन फर्नांडीस  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। अवार्ड और सम्मान। (Biography of Jacqueline Fernandez)

  • August 4, 2017
  • 1 min read
जैकलिन फर्नांडीस  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। अवार्ड और सम्मान। (Biography of Jacqueline Fernandez)
Contents hide

जैकलीन फर्नांडिस का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction of Jacqueline Fernandez)

 जैकलीन फर्नांडिस श्रीलंकाई मूल की मॉडल और अभिनेत्री हैं। जैकलीन फर्नांडिस भारत अपने एक मॉडलिंग असाइनमेंट पर आई थी। तभी उनको बॉलीवुड इंडस्ट्री से अभिनय के लिए प्रस्ताव आने लगे। वर्ष 2009 में आई फिल्म अलादीन से जैकलीन फर्नांडिस  बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। जब यह 14 वर्ष के थे तभी  से  इन्होंने अपना पहला टीवी शो होस्ट  किया था। वर्ष 2006 में जैकलीन फर्नांडिस मिस श्रीलंका भी रह चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडिस एक गैर सरकारी संस्था PETA  का भी  पूर्ण समर्थन करती है। इस संस्था से जुड़ने के पश्चात जैकलीन फर्नांडिस शाकाहारी हो गई। 

जैकलिन फर्नांडीस का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Jacqueline Fernandez birthday and her family background)

जैकलिन फर्नांडीस का जन्म 11 अगस्त 1985 को मनामा बहरीन में हुआ था। इनका पालन-पोषण एक बहूजातीय  परिवार में हुआ है।  इनके पिता एलरॉय फर्नांडिस  श्रीलंका मूल के निवासी थे जबकि इनकी माता किम  मलेशिया और केनेडा  से संबंध रखती है। इनके नाना कैनेडियन थे जबकि इनके दादा गोवा से संबंध रखते थे। इनके पिता श्री लंका में एक संगीतकार हुआ करते थे जो 1980 के दशक में सिंहली और तमिलों के बीच नागरिक अशांति के कारण बेहरीन चले गए थे। इनकी माता एक एयर होस्टेस हुआ  करती थी। जैकलिन फर्नांडीस चार बहन बहनों में सबसे छोटी है।

Also Read  राजेश खन्ना  का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Rajesh Khanna)

 जैकलीन फर्नांडिस की शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification of Jacqueline Fernandez)

जैकलिन फर्नांडीस की स्कूली शिक्षा सैक्रेड हार्ट स्कूल ईसा टाउन  बहरीन से हुई। स्कूल शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वह ऑस्ट्रेलिया चली गई  और वहां जाकर उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में दाखिला ले लिया। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से ही उन्होंने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बर्लिट्ज़  कॉरपोरेशन  इंस्टिट्यूट में दाखिला  ले लिया। यहां रहकर उन्होंने अपनी  स्पेनिश, फ्रेंच  और अरबी भाषा पर पकड़ मजबूत की।

 जैकलीन फर्नांडिस की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Jacqueline Fernandez)

वास्तविक नाम जैकलिन फर्नांडीस
 जैकलिन फर्नांडीस का उपनाम जैकी
जैकलिन फर्नांडीस का जन्मदिन 11 अगस्त  1985
 जैकलिन फर्नांडीस की आयु 36 वर्ष
जैकलिन फर्नांडीस का  जन्म स्थान मनामा, बहरीन
जैकलिन फर्नांडीस का मूल निवास स्थान कोलंबो,  श्रीलंका
जैकलिन फर्नांडीस की राष्ट्रीयताश्रीलंकाई
 जैकलिन फर्नांडीस का धर्म ईसाइयत ( क्रिश्चियनिटी)
 जैकलिन फर्नांडीस की शैक्षणिक योग्यता मास कम्युनिकेशन में स्नातक
 जैकलिन फर्नांडीस के  स्कूल का नाम सेक्रेड हार्ट स्कूल बहरीन
 जैकलीन फर्नांडिस  के कॉलेज का नाम यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ,  सिडनी
जैकलीन फर्नांडिस का व्यवसाय अभिनेत्री,  मॉडल ,रेस्टोरेंट मालिक
जैकलीन फर्नांडिस की मासिक आय1  करोड रुपए
जैकलीन फर्नांडिस की प्रति फिल्म आय  4 करोड़  रुपए
 जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति 104 करोड़ रुपए के लगभग
 जैकलीन फर्नांडिस की वैवाहिक स्थिति अविवाहित

जैकलिन फर्नांडीस का फिगरशारीरिक संरचना (Jacqueline Fernandez’s figure, body structure)

जैकलिन फर्नांडीस की लंबाई 5 फुट 7 इंच
 जैकलिन फर्नांडीस का वज़न 56 किलोग्राम
 जैकलिन फर्नांडीस का शारीरिक माप अप्पर 34 इंच,  कमर 27 इंच,  लोअर 35 इंच  
जैकलिन फर्नांडीस की आंखों का रंगगहरा भूरा 
 जैकलिन फर्नांडीस के बालों का रंग काला

 जैकलिन फर्नांडीस का परिवार (Jacqueline Fernandez’s family)

जैकलिन फर्नांडीस के पिता का नामएलरोए फर्नांडिस ( बिजनेसमैन)
 जैकलीन फर्नांडिस की माता का नामकिम 
जैकलीन फर्नांडिस के भाइयों का नामवॉरेन  फर्नांडिस  और रेयान  फर्नांडिस
 जैकलीन फर्नांडिस की बहन का नामगेराल्डिन वॉकर 

जैकलीन फर्नांडिस का बॉलीवुड में पदार्पण (Jacqueline Fernandez’s Bollywood debut)

जैकलिन फर्नांडीस जब अपने मॉडलिंग के प्रोजेक्ट भारत आई तो उनकी सुंदरता और ज़बरदस्त फिगर को देखते हुए बॉलीवुड से भी उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव आने लगे | वर्ष 2009 में उन्होंने सुजॉय घोष की फांतासी फिल्म अलादीन के लिए ऑडिशन दिया | जिसमें रितेश देशमुख ने अलादीन और जैकलिन फर्नांडीस ने राजकुमारी जैस्मिन का किरदार निभाया | इस फिल्म की सफलता के पश्चात इन्होंने रितेश देशमुख के साथ दूसरी साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म जाने कहाँ से आई है में भी काम किया | इस फिल्म में जैकलिन फर्नांडीस के अभिनय की बहुत आलोचना हुई |

Also Read  बोमन ईरानी का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। बॉलीवुड में पदार्पण(Biography of Boman Irani) 

वर्ष 2011 में इन्होंने महेश भट्ट की थ्रीलर फिल्म मर्डर 2 में इमरान हाशमी के साथ काम किया| इनकी यह फिल्म हिट रही और इस फिल्म में इनके अभिनय को भी खूब सराहा गया | इस फिल्म की सफलता के पश्चात यह साजिद खान की फिल्म हाउस्फुल 2 में भी नजर आई| इस फिल्म में इन्होंने अक्षय कुमार , जॉन अब्राहम और आसीन के साथ काम किया | इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 1.86 बिलियन रुपए की कमाई की |

वर्ष 2013 में इन्होंने अब्बास मस्तान की एक्शन थ्रीलर फिल्म रेस 2 में सैफ अली खान , दीपिका पादुकोण , जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के साथ काम किया | जैकलिन फर्नांडीस की यह फिल्म भी सफल रही और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 1.8 बिलियन रुपए की कमाई की |

Also Read  कृति सेनन का जीवन परिचय, पारीवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Kriti Sanon)

वर्ष 2014 में इन्होंने साजिद नादियावाला की एक्शन और रोमांटिक ड्रामा फिल्म किक में सलमान खान के साथ काम किया | जैकलिन फर्नांडीस की यह फिल्म सुपर हिट रही और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 3.75 रुपए की कमाई की | यह फिल्म जैकलिन फर्नांडीस के कारीयर की सबसे सफल फिल्म मानी जाती है | इस फिल्म की सफलता के पश्चात वर्ष 2018 में इन्होंने सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म रेस 3 की | जैकलिन फर्नांडीस की यह फिल्म भी कामयाब रही और इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 3 बिलियन रुपए की कमाई की |

जैकलिन फर्नांडीस की फिल्मों की सूची (Jacqueline Fernandez movies list)

फिल्म का नामवर्षफिल्म का नामवर्ष
अलादीन2009हाउस्फुल2010
मर्डर 22011हाउस्फुल 22012
रेस 22013किक2014
ब्रदर्स2015हाउस्फुल 32016
जुड़वा 22017बाग़ी 22018
रेस 32018साहो2019
भूत पुलिस2021  

जैकलिन फर्नांडीस के अवार्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Jacqueline Fernandez)

वर्ष 2010 डैब्यू ऑफ द ईयर महिला इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादेमी अवार्ड्स फिल्म अलादीन

वर्ष 2015 सबसे ज़्यादा स्टाइलिस्ट बोलीयवूड अभिनेत्री 15वां असियानेट फिल्म अवार्ड स्वयं के लिए

वर्ष 2015 बिग स्टार मोस्ट एनर्टैनिंग डान्सर बिग स्टार एनर्टैन्मन्ट अवार्ड्स फिल्म किक

जैकलिन फर्नांडीस से जुड़े विवाद (Controversy related to Jacqueline Fernandez)

वर्ष 2016 में जैकलिन फर्नांडीस ने कृपाण का उपयोग ढीशूम फिल्म के एक गीत “सौ तरह के” में किया | इसके इस्तेमाल पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने सख्त आपत्ति जताई |

वर्ष 2021 में जैकलिन फर्नांडीस को 200 करोड़ के मनी लौंडरींग केस के लिए एंफोर्समेंट दिरेक्टोरेट के द्वारा पूछताछ के लिए सम्मन भेज गया | जिसके लिए जैकलिन फर्नांडीस को 20 अक्टूबर 2021 को पेश होना पड़ा |

जैकलिन फर्नांडीस की आगामी फिल्में (Jacqueline Fernandez upcoming movies)

विक्रम रोना  – Vikram Rona

राम सेतु     –    Ram Setu 

जैकलिन फर्नांडीस की कुल संपत्ति

104 करोड़ रुपए 

जैकलिन फर्नांडीस के बॉयफ्रेंड का नाम 

शेख हसन बिन रशीद अल खलीफ़ा और साजिद खान 

जैकलिन फर्नांडीस के शोक 

ट्रैवल करना , जीमनास्ट करना, तैराकी और डांस करना 

जैकलिन फर्नांडीस के रेस्टोरेंट का नाम 

पालि विलेज कैफे मुंबई 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!