जीतेंद्र कुमार का जीवन परिचय, अभिनय और रोचक तथ्य |(Jitendra Kumar’s biography) 

  • July 16, 2017
  • 1 min read
जीतेंद्र कुमार का जीवन परिचय, अभिनय और रोचक तथ्य |(Jitendra Kumar’s biography) 

जीतेंद्र कुमार का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Jitendra Kumar) 

वैसे तो जीतेंद्र कुमार जी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है परंतु आज वह अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं | वह कोटा फेक्टरी एक वेब सिरीज़ में निभाए अपने जीतू भैया के किरदार से अपने दर्शकों मे लोकप्रिय हुए | जीतेंद्र कुमार जब अभिनय करते हैं तो उनके अभिनय में 100 प्रतिशत वास्तविकता ही छलकती है | उनके भाव भंगिमाएं बिल्कुल वास्तविक प्रतीत होती हैं | उनकी डाइअलॉग डिलीवरी उछ कोटी की है | यह कईं वेब सीरिस में काम करने के पश्चात हिन्दी फिल्मों में भी पदार्पण कर चुके हैं |

जीतेंद्र कुमार का जन्मदिन और उनकी शैक्षणिक योग्यता(Jitendra Kumar’s birthday and his educational qualification) 

जीतेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को खैरथल, अलवर, राजस्थान में हुआ | इनके माता – पिता के विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इनकी दो बहनें हैं | यह बचपन ही से पढ़ाई में होशियार थे | इनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलवर राजस्थान से ही हुई | अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले यह इंजीनियर बनना चाहते थे | अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए इन्होंने स्कूली शिक्षा के बाद इंजीनियरिंग करने के लिए आईआईटी खड़गपुर में दाखिला ले लिया | जहां से इन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक (B.Tech) की उपाधि प्राप्त की |

Also Read  वरुण शर्मा की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि । फिल्मों में पदार्पण(Biography of Varun Sharma)

जीतेंद्र कुमार की अभिनय में रूचि(Interested in acting of Jitendra Kumar) 

जब वह आईआईटी खड़गपुर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तभी से वह वहाँ के थेयटर ग्रुप से जुड़ गए थे और अभिनय करना उनको अच्छा लगता था | उन्होंने आईआईटी खड़गपुर में हिन्दी टेक्नॉलजी ड्रामटिक सोसाइटी के गवर्नर के रूप में कईं मंच नाटक किए | वहीं उनकी मुलाकात बिस्वपती सरकार से हुई जो कि उस समय वाइरल फीवर में  कार्यकारी रचनातमक निदेशक और लेखक थे | उन्होंने ही जीतेंद्र कुमार को द वराइल फीवर को जॉइन करने का वर्ष 2012 में आग्रह किया|

जीतेंद्र कुमार की व्यक्तिगत जानकारी

वास्तविक नामजीतेंद्र कुमार
जीतेंद्र कुमार का उपनामजीतू
जीतेंद्र कुमार का जन्मदिन1 सितंबर 1990
जीतेंद्र कुमार का जन्मस्थानखैरथल , अलवर, राजस्थान
जीतेंद्र कुमार का मूल निवास स्थानखैरथल , अलवर, राजस्थान
जीतेंद्र कुमार की राष्टीयताभारतीय
जीतेंद्र कुमार की शैक्षणिक योग्यताB.Tech सिविल इंजीनियरिंग में
जीतेंद्र कुमार के स्कूल का नामज्ञात नहीं
जीतेंद्र कुमार के कॉलेज का नामआई आई टी खड़गपुर
जीतेंद्र कुमार का व्यवसायअभिनेता
जीतेंद्र कुमार की प्रति एपिसोड फीस4 लाख रुपए
जीतेंद्र कुमार की प्रति फिल्म आय5 करोड़ रुपए के लगभग
जीतेंद्र कुमार की आयु32 वर्ष
जीतेंद्र कुमार की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
जीतेंद्र कुमार का धर्महिन्दू

जीतेंद्र कुमार की शारीरिक संरचना (Jitendra Kumar’s body composition) 

Also Read  राजकुमार राव का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Rajkumar Rao)
जीतेंद्र कुमार की लंबाई5 फुट 6 इंच
जीतेंद्र कुमार का वज़न68 किलोग्राम
जीतेंद्र कुमार का शारीरिक मापछाती 40 इंच , कमर 32 इंच , बायसैप्स 12 इंच  
जीतेंद्र कुमार की आँखों का रंगकाला
जीतेंद्र कुमार के बालों का रंगकाला

जीतेंद्र कुमार कुमार का परिवार(Jitendra Kumar Kumar’s family) 

जीतेंद्र कुमार के पिता का नामज्ञात नहीं
जीतेंद्र कुमार की माता का नामज्ञात नहीं
जीतेंद्र कुमार की बहनों के नामरीतु और चित्रा

जीतेंद्र कुमार की पसंदीदा चीज़ें(Favorite things of Jitendra Kumar) 

जीतेंद्र कुमार का पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान , दिलीप कुमार
जीतेंद्र कुमार की पसंदीदा अभिनेत्रीआलिया भट्ट
जीतेंद्र कुमार का पसंदीदा क्रिकेटरमहेंद्र सिंह धोनी
जीतेंद्र कुमार का पसंदीदा रंगसफ़ेद
जीतेंद्र कुमार का पसंदीदा स्थानगोवा

 जीतेंद्र कुमार का अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण(Jitendra Kumar’s debut in the field of acting) 

जीतेंद्र कुमार नें वर्ष 2013 में The Q-tiya intern में मुन्ना जज्बाती का किरदारी निभाया | इनकी वीडियोज़ बहुत जल्द ही वाइराल हो गई और 3 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने उसे देखा और पसंद किया |

Also Read  दिशा पटानी का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Disha Patani Biography)

इसके बाद उन्होंने TVF में कईं किरदार निभाए और सभी को यूट्यूब पर दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया |इन्होंने कईं हास्य किरदार भी निभाए जिनमें से जीतेंद्र माहेश्वरी का किरदार बहुत लोकप्रिय हुआ | इस किरदार में उनको अत्यंत निराश कॉर्पोरेट कर्मचारी के तौर पर दिखाया गया है | परमानेंट रूम्मेटस में उन्होंने एक कन्फ्यूज़्ड दूल्हे का किरदार निभाया | इस किरदार में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हुई |

कोटा फैक्ट्री में इन्होंने एक अध्यापक का किरदार निभाया , जिसका नाम जीतू भैया दिखाया गया है | इस किरदार में भी इनका अभिनय शतप्रतिशत देखते ही बनता है| इसके पश्चात एमाज़ोन प्राइम पर आने वाली पंचायत वेबसीरिस में काम किया | इस वेबसीरिस में उन्होंने अभिषेक त्रिपाठी नामक सेक्रेटरी का किरदार निभाया | इनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के फुलेरा नामक ग्रामीण क्षेत्र में हो जाती है | जहां रोजमर्रा के बुनियादी आवश्यकताएं भी नहीं होती और जनसंख्या भी काम होती है | उस गाँव में रोजमर्रा की ज़िंदगी से वह पूरी तरह परेशान हो जाते हैं |  

जीतेंद्र कुमार का फिल्मों में पदार्पण(Jitendra Kumar’s debut in films) 

वर्ष 2014 में जीतेंद्र कुमार नें फिल्म शुरुआत का इंटेरवल से हिन्दी फिल्मों में पदार्पण किया | इस फिल्म की समय सीमा 99 मिनट की थी | इस फिल्म में इनके सह कलाकार सयानी गुप्ता , शिवाकीत परिहार , रोहन शाह, नामिया सक्सेना , और संदीप वेद थे |

वर्ष 2019 में वह गोन कैश फिल्म में नज़र आए | इस फिल्म में उन्होंने त्रिजॉय नामक किरदार निभाया | इस फिल्म के निर्देशक और लेखक कासिम कहलो थे | इस फिल्म में जीतेंद्र कुमार के सह कलाकार श्वेत त्रिपाठी , विपिन शर्मा , दीपिका अमीन , और विजेंदर काला थे |

वर्ष 2020 में उन्होंने दो फिल्मों  शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और चमन बहार में अभिनय किया | यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसके निर्देशक और लेखक हितेश केवलय थे | चमन बहार में जीतेंद्र कुमार के साथ रितिक बडियानी , भुवन अरोड़ा , धीरेन्द्र तिवारी और आलं खान जैसे कलाकार थे |

जीतेंद्र कुमार से जुड़े रोचक तथ्य(Interesting facts about Jitendra Kumar) 

यह एक इंजीनियर परिवार से संबंध रखते हैं | इनके पिता भी सिविल इंजीनियर हैं |

यह बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेताओं जैसे कि शाहरुख खान , दिलीप कुमार , अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की नकल उतारा करते थे |

इंजीनियरिंग की शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्होंने एक कंपनी में 8 महीने तक काम किया परंतु उसके बाद इन्हें एहसास हुआ की यह वो काम नहीं है जिसकी उन्हें चाहत है |

जीतेंद्र कुमार को कविताएं लिखने का भी शोक है | इनके पसंदीदा गीतकार गुलजार हैं |

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!