उर्मिला मातोंडकर का जीवन परिचय,  पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Urmila Matondkar Biography)

  • July 16, 2017
  • 1 min read
उर्मिला मातोंडकर का जीवन परिचय,  पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Urmila Matondkar Biography)
Contents hide

उर्मिला मातोंडकर का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Urmila Matondkar)

उर्मिला मातोंडकर हिंदी फिल्मों की एक जानी मानी हस्ती है। हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, मलयालम, मराठी और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।  उर्मिला मातोंडकर का जन्म वर्ष 1974 को हुआ और वर्ष 1977 में ही वह बतौर बाल कलाकार हिंदी फिल्मों में पदार्पण कर चुकी थी। इन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन्हें हिंदी फिल्मों के गानों में  बेहतरीन डांस मूव्स के लिए भी  जाना जाता है। फिल्मों के अलावा वह टेलीविजन के टीवी रियलिटी शोस सोनी एंटरटेनमेंट के डांस प्रोग्राम झलक दिखला जा में बतौर जज और सिंगिंग रियलिटी शो वार परिवार में बतौर को-जज काम कर चुकी है। उर्मिला मातोंडकर शिवसेना राजनीतिक पार्टी की सदस्य भी हैं।

Also Read  कादर खान का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Kader Khan)

 उर्मिला मातोंडकर का जीवन परिचय उनकी पारिवारिक (Urmila Matondkar’s biography, her family)

उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता  एक प्राध्यापक थे जिनका नाम शिवेंद्र सिंह है और इनकी माता रुखसाना सुल्तान जो कि एक  गृहिणी है।  उर्मिला की बड़ी बहन ममता मातोंडकर और छोटी बहन पूजा मातोंडकर भी अभिनेत्रियां हैं। उर्मिला मातोंडकर ने एक कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की।

 उर्मिला मातोंडकर की शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification of Urmila Matondkar)

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किस स्कूल से प्राप्त की इस विषय में तो कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है परंतु इतना ज्ञात है कि दर्शनशास्त्र में स्नातक की उपाधि उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय, पुणे महाराष्ट्र से प्राप्त की। उर्मिला बचपन से ही एक मेधावी छात्र थी।

उर्मिला मातोंडकर के व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Urmila Matondkar)

वास्तविक नाम उर्मिला मातोंडकर
 उर्मिला मातोंडकर का उपनामउर्मी 
 उर्मिला मातोंडकर का जन्मदिन 4 फरवरी 1974
 उर्मिला मातोंडकर की आयु48 वर्ष
 उर्मिला मातोंडकर का जन्म स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 उर्मिला मातोंडकर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत
 उर्मिला मातोंडकर के घर का पता 93 /14, लोखंडवाला रोड,  अंधेरी पश्चिम,  मुंबई
 उर्मिला मातोंडकर की राष्ट्रीयता भारतीय
 उर्मिला मातोंडकर की शैक्षणिक योग्यता दर्शन शास्त्र में स्नातक
 उर्मिला मातोंडकर के स्कूल का नाम  ज्ञात नहीं
 उर्मिला मातोंडकर के कॉलेज का नाम पुणे विश्वविद्यालय,  पुणे,  महाराष्ट्र
 उर्मिला मातोंडकर का धर्म बौद्ध
 उर्मिला मातोंडकर की प्रति फिल्म आए 1 से 2 करोड़ रुपए
 उर्मिला मातोंडकर की कुल संपत्ति 160 करोड़ रुपए के लगभग
उर्मिला मातोंडकर की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 उर्मिला मातोंडकर की वैवाहिक की तिथि3 मार्च 2016

उर्मिला मातोंडकर की शारीरिक संरचना (Urmila Matondkar body structure)

उर्मिला मातोंडकर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
 उर्मिला मातोंडकर का वजन 50 किलोग्राम
 उर्मिला मातोंडकर की बनावट अप्पर 32 इंच,  कमर 24 इंच,  लोअर 32 इंच
 उर्मिला मातोंडकर की आंखों का रंगडार्क ग्रे
उर्मिला मातोंडकर की बालों का रंग भूरा

उर्मिला मातोंडकर का परिवार(Urmila Matondkar’s family)

उर्मिला मातोंडकर के पिता का नाम शिविंदर सिंह
उर्मिला मातोंडकर की माता का नाम रुखसाना सुल्तान
 उर्मिला मातोंडकर की बड़ी बहन का नाम ममता मातोंडकर
 उर्मिला मातोंडकर की छोटी बहन का नाम पूजा मातोंडकर
 उर्मिला मातोंडकर के पति का नाम मोहसिन अख्तर मीर 

उर्मिला मातोंडकर का हिंदी फिल्मों में पदार्पण (Urmila Matondkar’s debut in Hindi films)

उर्मिला मातोंडकर बचपन से ही बहुत होशियार पूर्णविराम वह किसी भी काम को बड़ी आसानी से सीख जाया करती थी। यही वजह है कि उन्होंने  4 साल की आयु में ही हिंदी फिल्मों में पदार्पण कर दिया था। वर्ष 1977 में आई कर्म फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने एक बाल कलाकार का  किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके अभिनय को खूब सराहा गया। इसके पश्चात वर्ष 1980 में आई मराठी फिल्म “ज़ाकोल”  और श्याम बेनेगल की फिल्म “कलयुग”  में भी इन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया  परंतु यह फिल्में सफल नहीं हो सकी। वर्ष 1983 में आई फिल्म मासूम से इनको एक नई पहचान मिली। इस फिल्म का गाना “लकड़ी की काठी, काठी पर घोड़ा” आज तक लोगों की जुबान पर है। इस फिल्म के पश्चात  वर्ष  1989 तक  इन्होंने भावना, डकैत और बड़े घर की बेटी फिल्मों में काम किया।

Also Read  जया बच्चन की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Jaya Bachchan)

उर्मिला मातोंडकर का बतौर मुख्य अभिनेत्री बॉलीवुड में पदार्पण (Urmila Matondkar’s Bollywood debut as a lead actress)

 उर्मिला मातोंडकर ने वर्ष 1989  में आई मलयालम फिल्म चाणक्यन से फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार कमल हसन। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। वर्ष 1991 में ही आई फिल्म नरसिम्हा  से  उन्होंने बॉलीवुड में पदार्पण किया। यह फिल्म सुपर हिट हुई और इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर ने ओम पुरी की बेटी का किरदार निभाया। इस फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। वर्ष 1992 में आई फिल्म चमत्कार सुपरहिट साबित हुई इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर नसीरुद्दीन शाह की बेटी का किरदार निभाया।  इस फिल्म में उनके सह कलाकार शाहरुख खान थे।

Also Read  जीतेंद्र कुमार का जीवन परिचय, अभिनय और रोचक तथ्य |(Jitendra Kumar's biography) 

दो फिल्मों में अच्छा काम करने के पश्चात भी उनकी आगे की फिल्में  फ्लॉप हो रही थी। वर्ष 1984 में आई एक रोमांटिक  ड्रामा फिल्म “आ गले लग जा” से उर्मिला मातोंडकर को बड़े स्तर पर दर्शकों द्वारा सराहा गया। यह फिल्म जुगल हंसराज की पहली फिल्म थी। इसके पश्चात वर्ष 1995 में आई फिल्म रंगीला  से उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हो चुकी थी। इस फिल्म में उस समय बॉक्स ऑफिस पर 334 मिलियन  रुपए से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म की सफलता के पश्चात उर्मिला मातोंडकर की मांग फिल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा बढ़ गई थी। इस फिल्म की सफलता के पश्चात से ही उर्मिला मातोंडकर ने कभी जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

उर्मिला मातोंडकर की फिल्मों की सूची (Urmila Matondkar movies list)

फिल्म का नाम वर्ष फिल्म का नाम वर्ष 
कर्म 1977 मासूम 1983 
बड़े घर की बेटी 1989 नरसिम्हा 1991 
चमत्कार 1992 आ गले लग जा 1994 
रंगीला 1995 हिन्दुस्तानी 1996 
जुदाई 1997 अफलातून 1997 
सत्या 1998 कुदरत 1998 
दिल्लगी 1999 मस्त 1999 
जानम समझा करो 1999 कुंवारा 2000 
जंगल 2000 प्यार तूने क्या किया 2001 
ओम  जय जगदीश 2002 भूत 2003 
पिंजर 2003 एक हसीना थी 2004 
मैंने गांधी को नहीं मारा 2005 बस एक पल 2006 
Karzzz2008 दिल्ली सफारी 2012 
लाइफ में हंगामा है 2013 ब्लैकमेल 2018 

उर्मिला मातोंडकर के अवार्ड्स और सम्मान (Awards and Honors of Urmila Matondkar)

वर्ष 1993 सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार नंदी अवार्ड्स गायम फिल्म के लिए 

वर्ष 2001 सबसे सनसनीखेज़ अभिनेत्री बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स प्यार तूने क्या किया फिल्म के लिए 

वर्ष 2004  एक मुख्या भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभनेत्री अप्सरा फिल्म और टेलीविज़न प्रोडूसर्स गिल्ड अवार्ड्स भूत फिल्म के लिए 

वर्ष 2004 , वर्ष 2006  सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स भूत और मैंने गांधी को नहीं मारा फिल्म के लिए 

वर्ष 2004 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक) फ़िल्म्फेयर अवार्ड्स बूट फिल्म के लिए 

वर्ष 2003 में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजिव गांधी मेमोरियल अवार्ड्स 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!