राजकुमार राव का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Rajkumar Rao)
राजकुमार राव का संक्षिप्त परिचय(Brief introduction of Rajkumar Rao.)
वह लोग जिन्होंने लव सेक्स और धोखा गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2 तलाश काई पो छे अलीगढ़ छलांग न्यूटन जैसी फिल्में देखी हैं राजकुमार राव के नाम से भली-भांति परिचित है। राजकुमार राव का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की नए उभरते कलाकारों में उम्दा कलाकारों की सूची में गिना जाता है। वर्ष 2010 से अब तक यह लगभग 30 फिल्मों से ज्यादा में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं। उन्होंने अपने हिंदी फिल्मों के सफर में कई किरदार निभाए हैं। वर्ष 2021 में यह शादी के बंधन में भी बन चुके हैं।
राजकुमार राव का जीवन परिचय और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि(Biography of Rajkumar Rao and his family background)
राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा राज्य के गुड़गांव शहर में प्रेम नगर क्षेत्र में हुआ। यह एक संयुक्त परिवार का हिस्सा है। इनके दो बड़े भाई और तीन कज़न हैं । इनके पिता सत्य प्रकाश यादव हरियाणा राज्य के राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे और इनकी माता कमलेश यादव एक ग्रहणी थी। इनके पिता का वर्ष 2016 और माता का वर्ष 2019 में देहांत हो गया था।
राजकुमार राव की शैक्षणिक योग्यता(Rajkumar Rao Educational Qualification)
राजकुमार राव ने एसएन सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से 12 वीं की शिक्षा प्राप्त की। जब वह स्कूल में थे तभी से वह स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेने लगे थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात उन्होंने आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली द्वारा एफिलिएटिड से थिएटर में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसी दौरान वह श्रीराम सेंटर दिल्ली में भी थिएटर किया करते थे।
मनोज बाजपाई के अभिनय से यह बहुत ज्यादा प्रभावित हुएऔर वर्ष 2018 में उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में अभिनय का कोर्स करने के लिए एडमिशन ले लिया। फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे से अभिनय का कोर्स पूरा करने के पश्चात वह मुंबई चले गए और वहां जाकर उन्होंने अपना नाम यादव से बदलकर वर्ष 2014 में राव कर लिया । यह परिवर्तन इन्होंने इसलिए किया क्योंकि इनकी माता न्यूमैरोलॉजी में बहुत विश्वास करती हैं। स्कूल कॉलेज के दौरान ही उन्होंने ताइक्वांडो भी सीखी।
राजकुमार राव की व्यक्तिगत जानकारी(Personal Information of Rajkumar Rao)
| वास्तविक नाम | राजकुमार यादव |
| राजकुमार राव का उपनाम | राज |
| राजकुमार राव का जन्मदिन | 31 अगस्त 1984 |
| राजकुमार राव की आयु | 37 वर्ष |
| राजकुमार राव का जन्म स्थान | गुड़गांव (वर्तमान गुरुग्राम) हरियाणा भारत |
| राजकुमार राव का मूल निवास स्थान | गुरुग्राम हरियाणा भारत |
| राजकुमार राव की राष्ट्रीयता | भारतीय |
| राजकुमार राव की शैक्षणिक योग्यता | कला में स्नातक |
| राजकुमार राव के स्कूल का नाम | ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल गुड़गांव हरियाणा भारत |
| राजकुमार राज के कॉलेज का नाम | फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली |
| राजकुमार राव का धर्म | हिंदू |
| राजकुमार राव का व्यवसाय | अभिनेता |
| राजकुमार राव की प्रति फिल्म आय | 5 से 6 करोड़ रुपए |
| राजकुमार राव की प्रति माह आय | 50 लाख रुपए |
| राजकुमार राव की कुल संपत्ति | ₹60 करोड़ रुपए के लगभग |
| राजकुमार राव की वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| राजकुमार राव की वैवाहिक तिथि | 15 नवंबर 2021 |
राजकुमार राव की शारीरिक संरचना(Rajkumar Rao’s Body Structure)
| राजकुमार राव की लंबाई | 5 फुट 10 इंच |
| राजकुमार राव का वज़न | 72 किलोग्राम |
| राजकुमार राव का शारीरिक माप | छाती 40 इंच, कमर 34 इंच, बायसैप्स 14 इंच |
| राजकुमार आपकी आंखों का रंग | काला |
| राजकुमार राव के बालों का रंग | काला |
राजकुमार राव का परिवार(Rajkumar Rao’s family)
| राजकुमार राव के पिता का नाम | सत्यपाल यादव(पटवारी, मृत्यु 2019) |
| राजकुमार राव की माता का नाम | कमलेश यादव (मृत्यु 2016) |
| राजकुमार राव के भाई का नाम | अमित यादव |
| राजकुमार राव की बहन का नाम | मोनिका |
| राजकुमार राव की पत्नी का नाम | पत्रलेखा (अभिनेत्री) |
राजकुमार राव का बॉलीवुड में पदार्पण(Rajkummar Rao’s Bollywood debut)
राजकुमार राव को फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अभिनय का कोर्स करने के पश्चात भी 2 वर्षों तक बहुत संघर्ष सहना पड़ा। उसके पश्चात वर्ष 2010 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म रण में उनको एक छोटा सा किरदार मिला। इसके पश्चात दिबाकर बैनर्जी नहीं एक विज्ञापन दिया कि उन्हें अपनी लव सेक्स और धोखा फिल्म के लिए एक नए अभिनेता की तलाश है। जैसे ही राजकुमार राव को इस खबर का पता चला वह ऑडिशन देने चले गए। सौभाग्यवती भव ऑडिशन में सफल हो गए। अपनी फिल्मों की सफलता के लिए उन्होंने 1 महीने में 6 किलो वजन कम किया था।
वर्ष 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा की सफलता के पश्चात टीवी धारावाहिक और फिल्म निर्देशक एकता कपूर ने उनको अपनी भुतहा फिल्म रागिनी एमएमएस वर्ष 2011 में काम करने का प्रस्ताव पेश किया। राजकुमार राम ने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया। इस फिल्म में भी राजकुमार राव के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की।
मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने राजकुमार राव का अभिनय लव सेक्स और धोखा फिल्म में देखा तो वह इस से बहुत प्रभावित हुए और राजकुमार राव को अपनी गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म पार्ट 2 में काम करने के लिए साइन कर लिया। इस फिल्म में इन्होंने शमशाद आलम का किरदार निभाया। वर्ष 2012 में इन्हें आमिर खान की फिल्म तलाश : द अन्सर लायज़ विदिन में भी एक सहायक अभिनेता के तौर पर काम किया ।यह फिल्म 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही परंतु इस फिल्म में राजकुमार राव के काम को खूब सराहा गया।
वर्ष 2013 में इन्होंने अभिषेक कपूर की एक सामाजिक ड्रामा फिल्म काई पो छे में सुशांत सिंह राजपूत और अमित साध के साथ सहायक कलाकार के तौर पर काम किया। यह फिल्म चेतन भगत की वर्ष 2008 में लिखी गई नॉवेल द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी कमाई की और राजकुमार राव के काम को भी इस फिल्म में खूब सराहा गया। उसके बाद राजकुमार राव बहुत से बड़े प्रोजेक्ट और हिट फिल्मों का हिस्सा रहे।
राजकुमार राव की फिल्मों की सूची(Rajkumar Rao movies list)
| फिल्म का नाम | वर्ष | फिल्म का नाम | वर्ष |
| लव सेक्स और धोखा | 2010 | रन | 2010 |
| रागिनी एमएमएस | 2011 | गैंग्स ऑफ वासेपुर भाग 2 | 2012 |
| तलाश | 2012 | काई पो चे | 2013 |
| क्वीन | 2013 | सिटी लाइट्स | 2014 |
| हमारी अधूरी कहानी | 2015 | अलीगढ़ | 2015 |
| ट्रैप्ड | 2016 | बहन होगी तेरी | 2017 |
| बरेली की बर्फी | 2017 | शादी में जरूर आना | 2017 |
| फन्ने खान | 2018 | स्त्री | 2018 |
| 5 वेडिंग्स | 2018 | एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा | 2019 |
| लूडो | 2020 | छलांग | 2020 |
| द वाइट टाइगर | 2021 | रूही | 2021 |
| हम दो हमारे दो | 2022 | बधाई दो | 2022 |
राजकुमार राव की आगामी फिल्में(Rajkumar Rao upcoming movies)
हिट : द फर्स्ट केस
भीड़
स्वागत है
श्रीकांत बोला
मिस्टर एंड मिसेस माही