जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय।पारिवारिक पृष्ठभूमि।बॉलीवुड फिल्में(Jhanvi Kapoor Biography)

  • July 16, 2017
  • 2 min read
जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय।पारिवारिक पृष्ठभूमि।बॉलीवुड फिल्में(Jhanvi Kapoor Biography)

जाह्नवी कपूर का संक्षिप्त परिचय(Brief Introduction of Janhvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर वैसे तो  एक स्टार किड है  परंतु वह नए उभरते कलाकारों में अपनी पहचान और अपने अभिनय तथा सुंदरता  की बदौलत अपनी फैन फॉलोइंग भी बना रही है। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर की बेटी है। जाह्नवी कपूर वर्ष 2018 में धड़क फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण कर चुकी है।जाह्नवी कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नामांकित भी किया जा चुका है ।  वर्ष 2015 में जाह्नवी कपूर को दक्षिण भारतीय  अभिनेता महेश बाबू के साथ भी एक फिल्म करने का प्रस्ताव आया था परंतु उस समय उन्होंने वह किरदार निभाने के लिए मना कर दिया।

जाह्नवी कपूर का जन्म और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Janhvi Kapoor’s birth and family background)

जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि मूलतः बॉलीवुड से ही संबंधित है। इनकी माता श्रीदेवी हिंदी, तमिल  और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती थी।  जाह्नवी कपूर जब 21 वर्ष की थी तभी 24 फरवरी वर्ष 2018 को उनकी माता का देहांत हो गया। उनके पिता बोनी कपूर एक मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इनके दादा सुरेंद्र कपूर भी आज की मौजूदा अनिल कपूर फिल्म कंपनी  के संस्थापक हैं। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर इनके चाचा हैं। इनकी एक छोटी बहन भी है जिसका नाम खुशी है। इनकी माता श्रीदेवी इनके पिता की दूसरी पत्नी है। इनकी पिता की पहली पत्नी मोना शौरी थी। जिससे उनकी दो संताने अर्जुन कपूर और अंशुला है। इस तरह अर्जुन कपूर और अनुष्का जाह्नवी कपूर के सौतेले भाई बहन लगते हैं। जाह्नवी कपूर के परिवार का पृथ्वीराज कपूर के परिवार से भी संबंध है।

Also Read  राधिका आप्टे की जीवनी। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Radhika Apte)

 जाह्नवी कपूर की शैक्षणिक योग्यता  (Educational Qualification of Jhanvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर ने धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल , मुंबई से स्कूली शिक्षा प्राप्त की | क्यूंकि वह अभिनय के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहती थी इसलिए स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात वह अमेरिका चली गई और वहां जाकर द ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट , केलिफोर्निया , सयुंक्त राज्य अमेरिका से अभिनय के क्षेत्र में ही कोर्स पूरा किया |

जाह्नवी कपूर की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information of Janhvi Kapoor)

वास्तविक नाम जाह्नवी कपूर 
जाह्नवी कपूर का जन्मदिन 6 मार्च 1997
जाह्नवी कपूर का जन्मस्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
जाह्नवी कपूर का मूल निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र भारत 
जाह्नवी कपूर की राष्ट्रीयता भारतीय 
जाह्नवी कपूर का धर्म हिन्दू 
जाह्नवी कपूर की शैक्षणिक योग्यता अभिनय के क्षेत्र में कोर्स 
जाह्नवी कपूर के स्कूल का नाम धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल , मुंबई
जाह्नवी कपूर की कॉलेज का नामद ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट , केलिफोर्निया , सयुंक्त राज्य अमेरिका
जाह्नवी कपूर का व्यवसाय अभिनेत्री 
जाह्नवी कपूर की प्रति फिल्म आय5 करोड़ रुपए 
जाह्नवी कपूर की ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 70 से 80 लाख रुपए 
जाह्नवी कपूर की कुल संपत्ति 58 करोड़ रुपए के लगभग 
जाह्नवी कपूर की वैवाहिक स्थिति अविवाहित 

जाह्नवी कपूर की शारीरिक सरंचना (Body structure of Jhanvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर की लंबाई 5 फुट 4 इंच
 जाह्नवी कपूर का वजन 50  किलोग्राम
 जाह्नवी कपूर का शारीरिक माप अप्पर 33 इंच,  कमर 25 इंच,  लोअर  33 इंच
 जाह्नवी कपूर की आंखों का रंग गहरा भूरा
 जाह्नवी कपूर के बालों का रंग काला

 जाह्नवी कपूर का परिवार (Janhvi Kapoor’s family)

जाह्नवी कपूर के पिता का नाम बोनी कपूर
 जाह्नवी कपूर की माता का नाम श्रीदेवी
 जाह्नवी कपूर की सौतेली माता का नाममोना शौरी
 जाह्नवी कपूर की बहन का नाम खुशी कपूर
 जाह्नवी कपूर के सौतेले भाई का नाम अर्जुन कपूर
 जाह्नवी कपूर की सौतेली बहन का नाम अंशुला कपूर

जाह्नवी कपूर की पसंदीदा चीजें (Favorite things of Jhanvi Kapoor)

जाह्नवी कपूर का पसंदीदा खाना दक्षिण भारतीय व्यंजन और इटालियन व्यंजन
 जाह्नवी कपूर का पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और शाहिद कपूर
 जाह्नवी कपूर की पसंदीदा अभिनेत्री करीना कपूर 
जाह्नवी कपूर की पसंदीदा फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और हम दिल दे चुके सनम
 जाह्नवी कपूर का पसंदीदा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा

 जाह्नवी कपूर का  बॉलीवुड में पदार्पण (Jhanvi Kapoor’s Bollywood Debut)

जाह्नवी कपूर ने वर्ष 2018 में आई शशांक खेतान  द्वारा निर्देशित फिल्म  धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पदार्पण किया। इस फिल्म में उनके सह कलाकार ईशान खट्टर थे। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई मराठी फिल्म साइरत  की रीमेक फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने एक अमीर घराने की लड़की का किरदार  निभाया। यह एक निर्धन परिवार के लड़के से प्यार कर बैठती हैं और उसके साथ भाग जाती है। इस फिल्म के लिए सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह समीक्षा हुई परंतु इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1.1 बिलियन रुपए की कमाई की। इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को ज़ी सिने अवॉर्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ फीमेल डेब्यू का पुरस्कार भी दिया गया। इस फिल्म की सफलता के पश्चात कॉस्मेटिक ब्रांड नाएका  द्वारा जाह्नवी कपूर को उनकी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर भी बना दिया गया।

Also Read  विजय राज़ का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Vijay Raaz )

इस फिल्म की सफलता के पश्चात जाह्नवी कपूर वर्ष  2020 में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स सिग्मेंट  घोस्ट स्टोरीज में नजर  आई।  घोस्ट स्टोरीज में जाह्नवी कपूर के अभिनय को खूब सराहा गया। बल्कि यहां तक कहा गया कि  जाह्नवी कपूर ने घोस्ट स्टोरीज में बहुत ही दमदार अभिनय किया है। 

इसके पश्चात वह वर्ष 2020 में ही आई बायोपिक फिल्म गुंजन सक्सैना : द कारगिल गर्ल  में उत्कृष्ट अभिनय किया। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सैना जो कि भारतीय एयर फोर्स की ऑफिसर और हेलीकॉप्टर पायलट थी उनका किरदार निभाया।  जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान उनकी बहादुरी को दर्शाया। कोविड-19 पैंड़मिक  के कारण यह फिल्म थियेटर्स में तो रिलीज नहीं हो सकी इसलिए इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। इस फिल्म  में गुंजन सक्सेना के किरदार को निभाने के लिए  उन्होंने ट्रेनिंग  भी ली। इस फिल्म में इनकी बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित भी किया गया।

Also Read  जुबिन नौटियाल का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और गायकी(Biography of Jubin Nautiyal)

 वर्ष 2021 में जाह्नवी कपूर ने एक कॉमेडी हॉरर फिल्म रूही में  अपने सह कलाकार राजकुमार राव के साथ काम किया। कोविड-19 पैंड़मिक  की दूसरी लहर के कारण इस फिल्म को रिलीज करने में  काफी इंतजार करना पड़ा  परंतु पिछली फिल्मों की तरह जाह्नवी कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कमाल नहीं दिखा सकी| 

जानवी कपूर से जुड़े विवाद (Controversy related to Jhanvi Kapoor)

अगस्त वर्ष  2016 में जानवी कपूर की उनके बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ कुछ इंटिमेट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। जिसमें  वह दोनों लिप लॉक किस्स करते हुए देखे जा सकते हैं। कुछ समय तक जानवी कपूर की यह तस्वीरें  सुर्खियों में छाई रही ।

जानवी कपूर के बॉयफ्रेंड (Jhanvi Kapoor boyfriends)

शेखर पहाड़िया (अफवाह) 

अक्षत राजन

 ईशान खट्टर  (अफवाह)

जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म (Jhanvi Kapoor upcoming movie)

गुड लक जेरी                  –  Good Luck Jerry

 रणभूमि                                     – Ranbhoomi

 तख्त                             – Takht

 मिस्टर एंड मिसेज माही    – Mr. and Mrs. Maahi 

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!