सोनू सूद का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Sonu Sood)

  • August 4, 2017
  • 2 min read
सोनू सूद का जीवन परिचय। पारिवारिक पृष्ठभूमि। फिल्मों में पदार्पण(Biography of Sonu Sood)
Contents hide

सोनू सूद का संक्षिप्त जीवन परिचय (Brief biography of Sonu Sood)

सोनू  सूद बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के भी एक मशहूर अभिनेता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू,  तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।  सोनू सूद को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय हो चुका है। सोनू सूद एक अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म वीडियो सॉन्ग,  मॉडल, मानवतावादी परोपकारी किस्म के व्यक्ति है। सोनू सूद  को वर्ष 2020 में  यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम द्वारा स्पेशल  ह्यूमैनीटेरियन एक्शन अवार्ड  से भी नवाजा जा चुका है। वर्ष 2022 में सोशल मीडिया एप्प भी लॉन्च की है जिसका नाम एक्सप्लरजर है| 

सोनू सूद का जन्मदिन और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि (Sonu Sood’s birthday and his family background)

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब राज्य के जिला मोगा में हुआ। यह उच्च मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। इनके पिता शक्ति सागर सूद  एक व्यवसाई थे।  स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात उस समय इन्होंने अपने पिता के  मोगा में स्थित शोरूम  में भी काम किया।उनकी माता सरोज  सूद एक अध्यापिका थी।  सोनू सूद की दो बहनें  हैं|  इनकी बड़ी बहन का नाम मोनिका  सुमित है जोकि एक साइंटिस्ट है और छोटी बहन का नाम मालविका सच्चर है जोकि एक राजनीतिज्ञ हैं।

Also Read  मनोज बाजपाई का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफर(Biography of Manoj Bajpayee)

सोनू सूद की शैक्षणिक योग्यता

सोनू सूद की स्कूली शिक्षा मोगा के ही सैक्रेड हार्ट स्कूल से हुई। स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए नागपुर चले गए। वहां जाकर उन्होंने यशवंतराव चवन कॉलेज ऑफ़  इंजीनियरिंग,  नागपुर में दाखिला दे दिया। जहां से उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। कॉलेज में दूसरे वर्ष के दौरान ही उन्होंने  मॉडलिंग का काम करना शुरू कर दिया था। फिर स्नातक की पढ़ाई करने के पश्चात वहां नागपुर से मुंबई स्थानांतरित हो गए  और काम की तलाश करने लगे।

 सोनू सूद की व्यक्तिगत जानकारी(Educational Qualification of Sonu Sood)

वास्तविक नाम सोनू सूद
 सोनू सूद का जन्मदिन 30 जुलाई 1973
 सोनू सूद की आयु49  वर्ष
 सोनू सूद का जन्म स्थान मोगा, पंजाब भारत
  सोनू सूद का मूल निवास स्थानमोगा पंजाब भारत
सोनू सूद के घर का पता605/606 कासाब्लांका अपार्टमेंट, यमुनानगर कोशीवाडा,  अंधेरी वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र
 सोनू सूद की राष्ट्रीयता भारतीय 
 सोनू सूद  का धर्महिंदुत्व
 सोनू सूद की शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक
 सोनू सूद के स्कूल का नाम सैक्रेड हार्ट स्कूल मोगा
 सोनू सूद के कॉलेज का नाम यशवंतराव चवन कॉलेज आफ इंजीनियरिंग नागपुर
 सोनू सूद का व्यवसाय अभिनेता,  मॉडल और फिल्म निर्माता
 सोनू सूद की मासिक आय1.5 करोड़ रुपए
सोनू सूद की प्रति फिल्म आय 3 से 4 करोड़ रूपए 
 सोनू सूद की कुल सम्पत्ति 135 करोड़ रूपए 
सोनू सूद की वैवाहिक स्थिति विवाहित
 सोनू सूद की वैवाहिक तिथि 25 सितंबर 1996 
सोनू सूद की  गैर सरकारी संस्था का नाम सूद चैरिटी फाउंडेशन

 सोनू सूद का शारीरिक माप (Sonu Sood’s Body Measurements)

सोनू सूद की लंबाई 6 फुट 
 सोनू सूद का वज़न 80  किलोग्राम
 सोनू सूद का शारीरिक मापछाती 42 इंच,  कमर 32 इंच,  बाइसेप्स 14 इंच 
 सोनू सूद की आंखों का रंग भूरा
 सोनू सूद के बालों का रंगकाला 

 सोनू सूद का परिवार (Sonu Sood family)

सोनू सूद के पिता का नाम शक्ति सागर सूद 
 सोनू सूद की माता का नाम सरोज सूद 
 सोनू सूद की बड़ी बहन का नाम मोनिका सूद 
 सोनू सूद की छोटी बहन का नाम मालविका सच्चर 
 सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली सूद 
सोनू सूद के बड़े बेटे का नाम ईशान सूद 
सोनू सूद के छोटे बेटे का नामअयान सूद  

सोनू सूद का फिल्मों में पदार्पण (Sonu Sood’s debut in films)

 सोनू सूद ने वर्ष 1999 में एक तमिल भाषी फिल्म कलाज़ाघर और नेनजिनिले से फिल्मों के क्षेत्र में पदार्पण किया। इसके बाद एक तेलुगु भाषी फिल्म हैंड्स अप में भी नज़र आए। वर्ष 2001 में उन्होंने तमिल भाषी रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा फिल्म मजुनु में भी अभिनय किया। वर्ष 2002 में आकर उन्होंने भगत सिंह के जीवन पर आधारित शहीदे आजम हिंदी भाषी फिल्म में  काम किया। परंतु इस फिल्म से इनको कोई खास पहचान नहीं मिली। वर्ष 2004 में आई मणि रत्नम की पॉलीटिकल थ्रिलर ड्रामा फिल्म युवा से सोनू सूद को मुख्य पहचान में और इसके बाद वर्ष 2005 में आई फिल्म आशिक बनाया आपने से भी। इस फिल्म में सोनू सूद के सह अभिनेता इमरान हाशमी और सह अभिनेत्री तनुश्री दत्ता थे। इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए। इस फिल्म में सोनू सूद के अभिनय को खूब सराहा गया। 

Also Read  दिशा पटानी का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Disha Patani Biography)

वर्ष 2008 में आई  हिंदी भाषी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म जोधा अकबर में भी सोनू सूद ने अतुलनीय काम किया। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार सूजामल की भूमिका निभाई | वर्ष 2009 में  उन्होंने तेलुगु भाषी डार्क फेंटेसी कोड़ी रामाकृष्ण द्वारा निर्देशित फिल्म अरुंधति में भी बेहतरीन काम किया। इस फिल्म में उन्होंने पशुपति  नामक भूमिका निभाई।वर्ष 2010 में अभिनव कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म दबंग में भी  सोनू सूद ने विलन का बहुत अच्छा  किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने छेदी सिंह की भूमिका निभाई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हुइ।

सोनू सूद का परोपकारी जीवन (Charitable Life of Sonu Sood)

 सोनू सूद सूद  चैरिटी फाउंडेशन के नाम से  एक गैर सरकारी संस्था चलाते हैं। इस संस्था का उद्देश्य यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आर्थिक मदद पहुंचाना होता है। सोनू सूद की अच्छी छवि होने के कारण ही दिल्ली सरकार ने उनको देश के मेंटर अपने कार्यक्रम के लिए ब्रांड एमेस्टर भी चुना। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त 2021 को किया गया।  सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा  चलाया गया  संकल्प  एक बहुत बड़ा है कैम्पेन रहा | यह CLAT और AILET परीक्षा की तैयारी के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक संसाधनों वाले लोगों की सहायता करने के लिए एक मुफ्त लॉ एंट्रेंस कोचिंग प्रोग्राम है।

Also Read  कादर खान का जीवन परिचय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और बॉलीवुड सफलता(Biography of Kader Khan)

सूद चैरिटी फाउंडेशन का रूप धारण कर रहे जालसाज (Fraudsters impersonating Sood Charity Foundation)

पूरे देश भर में ऐसे बहुत से धोखेबाज लोग हैं  जो सूद चैरिटी फाउंडेशन के नाम पर  जनता से फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्विटर आदि सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से चंदा वसूल करने का काम करते हैं परंतु इन लोगों का इस संस्था से कोई संबंध भी नहीं होता। यह किसी व्यक्ति से ऑनलाइन पेमेंट करवा कर एक खाते में ट्रांसफर करवा लेते हैं और बाद में उसको एटीएम से जाकर निकाल लेते हैं।

 COVID-19 महामारी के दौरान सामाजिक कार्य| (Social work during the COVID-19 pandemic)

वर्ष 2020 में जब देश भर में राष्ट्रीय लोक डाउन लगा हुआ था तब कोविड-19 पांडेमिक के उससे वकील वक्त में सोनू सूद ने हजारों भारतीय प्रवासी  मजदूरों की मदद की। सोनू सूद में उनको बस,  स्पेशल ट्रेन और चार्टर्ड फ्लाइट्स के द्वारा उनके घर तक पहुंचाया।  कोविड-19 पैंडेमिक के दौरान उनके इस  उपकार को खूब सराहा गया ।

 सोनू सूद की आगामी फ़िल्में (Sonu Sood upcoming movies)

फ़तेह               – Fateh

मधा गाजा राजा – Madha Gaja Raja

पोलिस टाइगर  – Police Tiger 

सोनू सूद की कुल संपत्ति

135 करोड़ रूपए 

 सोनू सूद की पत्नी का नाम

 सोनाली सूद 

 सोनू सूद की एनजीओ का नाम

 सूद चैरिटी फाउंडेशन

 सोनू सूद का पसंदीदा खाना

 आलू पराठा

 सोनू सूद का पसंदीदा अभिनेता

 अमिताभ बच्चन और सिल्वेस्टर स्टेलोन

 सोनू सूद की पसंदीदा अभिनेत्री

 श्रीदेवी और रवीना टंडन

 सोनू सूद की पसंदीदा फिल्म

 दबंग

About Author

Austin Evans

error: Content is protected !!